corona Active Case

घर-घर होगी स्क्रीनिंग, सबको मिलेगी मुफ्त दवा

562 0

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रसार को काबू में करने के लिए योगी सरकार एक बार फिर प्रदेशव्यापी  स्क्रीनिंग (Door to door screening) अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत 24 से 29 जनवरी के बीच स्वास्थ्यकर्मी, निगरानी समिति के सदस्य घर-घर दस्तक देंगे और सभी की सेहत का हालचाल लेंगे। कोविड के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की आरआरटी के माध्यम से टेस्टिंग होगी तो सभी को दवाइयों का मुफ्त पैकेट भी दिया जाएगा।

बुधवार को टीम-09 की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi) की ओर से प्रदेशव्यापी स्क्रीनिंग अभियान बाबत निर्देश मिलने के बाद से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना प्रसार को नियंत्रण में ट्रेसिंग का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है।

अपनी निगरानी समितियों के सहयोग से हमने पिछली लहर में घर-घर स्क्रीनिंग (Door to door screening) का कार्य किया, जिससे कोविड नियंत्रण में सहायता मिली। इस बार भी ऐसे ही प्रयास की जरूरत है। अतः प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम चलाया जाए।

इस कार्यक्रम में निगरानी समितियां/स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचें। लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करें। जरूरत के अनुसार टेस्ट कराएं और हर संदिग्ध मरीज को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं।

यही नहीं, अपूर्ण टीकाकवर वाले लोगों की सूची भी तैयार की जाएगी, ताकि कोई भी बिना टीकाकवर के न रहे। इस विशेष अभियान के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण शुरू हो गया है। अभियान गांवों और शहरी वार्डों में एक साथ शुरू होगा।

Related Post

ganga

अगले पांच साल में गंगा के किनारे के सभी जिलों में होगा जैविक खेती का विस्तार

Posted by - May 23, 2022 0
लखनऊ। भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने वाली गंगा (Ganga) को अविरल, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए…
New Bridge on Ganga

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनपद कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को शहर से जोड़ने…

गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM

Posted by - September 6, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध…
250 ITI can be upgraded in UP

युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा, यूपी में 250 आईटीआई को किया जा सकता है अपग्रेड

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में कौशल विकास को लेकर सरकार महत्वपूर्ण कदम…