सोनम कपूर

रूढ़िवादियों का वोट न करें, वे दुनिया की तबाही के लिए होंगे जिम्मेदार: सोनम कपूर

944 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर यूं तो समसामयिक मुद्दों पर बहुत कम ही ट्वीट करती है, लेकिन उनक हालिया ट्वीट कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “हे दुनिया। एक छोटी सी सलाह है। रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें। उनसे दूर रहें। वह हमारी दुनिया की तबाही के लिए जिम्मेदार होंगे। सोनम कपूर का यह ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ट्विटर यूजर्स उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोनम कपूर का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल है।

सोनम कपूर का यह ट्वीट पाकिस्तान में स्थित सिख समुदाय के पवित्रतम स्थलों में से एक गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पथराव के बाद आया है। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में यह साफ नहीं किया है। बता दें कि शुक्रवार को ननकाना साहिब पर आक्रोशित मुस्लिमों की एक भीड़ द्वारा पथराव किया गया था। उसका एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दीपिका पादुकोण लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाएंगी बर्थडे 

सोनम कपूर हाल ही में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। उनके साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों के स्टार दुलकर सलमान भी इस फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले सोनम कपूर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Related Post

70 साल में जो बनाया 7 सालों में बेच गई भाजपा, ये असल में ‘बेच जाओ पार्टी’- सुरजेवाला

Posted by - July 17, 2021 0
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बजट सत्र 2021-22 के दौरान एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

यंग इंडिया बदल रहा है भारत का भविष्य, डीआरडीओ बने दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत: मोदी

Posted by - January 3, 2020 0
बंगलुरु। डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में एक कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने…
सदन में राहुल गांधी

लोकसभा सदन में पहुंचे गांधी ने पहली बार सवाल पूछने से किया इनकार, कहा…

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी संघर्ष के चलते आज सोमवार को हो रही सुप्रीम कोर्ट में…