सोनम कपूर

रूढ़िवादियों का वोट न करें, वे दुनिया की तबाही के लिए होंगे जिम्मेदार: सोनम कपूर

957 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर यूं तो समसामयिक मुद्दों पर बहुत कम ही ट्वीट करती है, लेकिन उनक हालिया ट्वीट कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “हे दुनिया। एक छोटी सी सलाह है। रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें। उनसे दूर रहें। वह हमारी दुनिया की तबाही के लिए जिम्मेदार होंगे। सोनम कपूर का यह ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ट्विटर यूजर्स उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोनम कपूर का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल है।

सोनम कपूर का यह ट्वीट पाकिस्तान में स्थित सिख समुदाय के पवित्रतम स्थलों में से एक गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पथराव के बाद आया है। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में यह साफ नहीं किया है। बता दें कि शुक्रवार को ननकाना साहिब पर आक्रोशित मुस्लिमों की एक भीड़ द्वारा पथराव किया गया था। उसका एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दीपिका पादुकोण लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाएंगी बर्थडे 

सोनम कपूर हाल ही में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। उनके साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों के स्टार दुलकर सलमान भी इस फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले सोनम कपूर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Related Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव

राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय, सरकार देगी जमीन और पैसे – सीएम योगी

Posted by - October 18, 2019 0
अलीगढ़। शुक्रवार यानी आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

मोदी सरकार 130 करोड़ जनता को हिंदू नहीं, भारतीय मान उनकी भलाई का काम करे : मायावती

Posted by - December 31, 2019 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही केंद्र…