आप अपनी इन बुरी आदतों से हो न जाएं पथरी जैसी बीमारी के शिकार ?

918 0

लखनऊ डेस्क। पथरी कोई आम समस्या नहीं है बल्कि इसकी वजह से पेट में असहनीय दर्द भी होता है। किडनी में पथरी एक ऐसी समस्या है जो किसी भी वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। ये बीमारी हमारी बेकार जीवनशैली की देन है, जिसके कारण पथरी जैसी समस्या किसी को भी झेलनी पड़ सकती है।तो आइए जानें कौन सी है वो बेकार आदत –

ये भी पढ़ें :सावधान: अगर आपके भी पैरों में होता है रात में दर्द, बन सकता है इन गंभीर बीमारियों की वजह 

1-नमक सिर्फ बीपी के मरीजों को ही नहीं बल्कि सभी को कम खाना चाहिए। अगर आप खाने में ऊपर से नमक इस्तेमाल करते हैं तो याद रखें ये आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। जब यूरिन में सोडियम की मात्रा का बहाव बढ़ जाता है तो यह कैल्शियम को भी अपने साथ लाता है, जिससे पथरी बनने की आशंका बढ़ जाती है।

2-स्वाद और सेहत के लिए मांस का सेवन तो करते हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि बहुत ज्यादा रेड मीट, पोल्ट्री, अंडे और सी फूड खाने से हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है और इससे किडनी की पथरी हो सकती है।

3-डिहाइड्रेशन से कंसनट्रेटेड यूरीन यानी गहरे रंग का बनता है, जिससे कैल्शियम साल्ट का संघनन बढ़ता है और पथरी के बनने की संभावना को बढ़ाता है। तो पानी पीना ना भूलें, पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें। साथ ही, अधिक कैफीन और शराब पीने से बचें क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन होता है।

4-बिना पूरी जानकारी के विटामिन और कैल्शियम की टेबलेट या अन्य दवाएं खाना समस्या बना सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के दुकानों पर बिकने वाली दवाओं के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से पथरी के बनने का खतरा बढ़ सकता है। दवाएं डॉक्टर की सलाह पर ही लें। बेहतर हो कि सप्लीमेंट्स लेने की बजाए पोषक तत्वों को बेहतर खाने से हासिल करें। खासकर भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 जैसे केला, आम, सोयाबीन, एवोकैडो खाएं।

Related Post

ये रिश्ता क्या कहलाता है की यह अभिनेत्री आज बनेगी मंत्री खानदान की बहू

Posted by - October 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अभिनेत्री मोहना कुमारी सिंह आज यानी 14 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं। वह मोहना उत्तराखंड के…
अजित पवार

अजित पवार बोले- महाराष्ट्र में लागू होगा दिल्ली का ‘एजुकेशन मॉडल’, केजरीवाल गदगद

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर वोट मांग रही है। आप का…
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों के फोन और कीमती समान चोरी

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। वह स्टेडियम जो 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का मुख्य स्थल रहा और देश के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय…
साइना नेहवाल की बायोपिक

साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति की एक्टिंग देख डायरेक्टर बोले- बेहतरीन अदाकारा

Posted by - January 19, 2020 0
नई दिल्ली। बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ के निर्देशक अमोल गुप्ते ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा…