Do not ignore chest pain

सीने के दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारी

1764 0

नई दिल्ली। एनजाइना एक प्रकार का छाती का दर्द है। जोकि दिल में खून के प्रवाह की कमी के कारण होता हैं। बता दें एनजाइना कोरोनरी धमनी की बीमारी का एक लक्षण मात्र है। जिसे दूसरी भाषा में एनजाइना पेक्टोरिस भी कहा जा सकता हैं। इसको सीने में तेज दर्द, दबाव, भारीपन, जकड़न आदि के रूप में समझा जा सकता हैं। इस बीमारी का शिकार हुए लोग ही इसको अच्छे से बता सकते हैं।

ब्रेकअप के बाद एक्स को भुलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इस बीमारी से पीड़ित लोग बताते हैं कि उन्हें ऐसा लगता हैं जैसे कि उनके सीने को निचोड़ा जा रहा हो। या फिर उन्हें ऐसा लगता हैं जैसे कि उनके सीने में किसी ने भरी वजन रख दिया हों। हालांकि इस बीमारी को कोई ज्यादा बड़ी बीमारी तो नहीं माना जाता हैं। लेकिन अगर आपके सीने में दर्द या अपोच के दर्द या परेशानी हो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें।

  • एनजाइना बीमारी के लक्षण सीने में हमेशा दर्द या बेचैनी का रहना।
  • सीने में हमेशा दर्द या भारीपन का होना।
  • सीने के दर्द के साथ-साथ बाहों, गर्दन, जबड़े, कंधे या पीठ में दर्द का रहना।
  • हमेशा जी का मिचलाना।
  • शरीर में हमेशा थकान रहना।
  • हमेशा साँसों की कमी का होना।
  • लगातार पसीना आना।
  • हमेशा सिर का चकराना।

महिलाओं में नजर आते हैं अलग लक्षण

बता दें महिलाओं के अंदर पुरषों की अपेक्षा इसके लक्षण थोड़े से अलग देखे जाते हैं। जैसे कि महिलाओं के सीने में दर्द का होना इनके लिए एक आम बात है, लेकिन पुरुषों की भांति इनके अंदर अलग लक्षण दिखाई देते हैं। जिसे ज्यादातर महिलाएं अपने अनुभव के अनुसार बताती हैं।

  • महिलाओं का जी मिचलाना।
  • महिलाओं की साँसों में कमी आना।
  • महिलाओं के पेट में दर्द।
  • महिलाओं की गर्दन, जबड़े या पीठ में तकलीफ।
  • महिलाओं के सीने में दर्द होना।

ऐसे लोगों को होता है ज्यादातर एंजाइना का खतरा, बता दें ये बीमारी ज्यादतर पुरूषों में दिखाई देता है, खासकर उन लोगों में जोकि धूम्रपान करते हैं।

  • शुगर के कारण भी इस बीमारी के होने का खतरा सबसे ज्यादा होता हैं।
  • उच्च रक्त चाप और कोलेस्ट्रॉसल के कारण भी यह बीमारी हो जाती हैं।
  • नियमित रूप से एक्स रसाइज न करने वालों को भी एंजाइना हो जाती हैं।
  • इसके अलावा ये बीमारी कभी -कभी आनुवंशिक कारणों से भी होती हैं।

Related Post

CM Dhami welcomed JP Nadda

CM Dhami ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत

Posted by - May 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.…
कोरोना वारियर्स 

कोरोना वारियर्स  महिला पुलिस शारदा तिवारी के नेक काम की गूंज सात समंदर पार पहुंची

Posted by - May 19, 2020 0
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर एक महिला पुलिस आरक्षक की उत्कृष्ट समाज सेवा से अभिभूत होकर अमेरिका में…
Uttarakhand Foundation Day

उत्तराखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में राज्यपाल एवं सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Posted by - November 9, 2022 0
देहारादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) के अवसर पर बुधवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य…
सारा अली खान की तस्वीर वायरल

सारा अली खान की भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन पर चर्चा तेज

Posted by - April 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया अक्सर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर…