झगड़ते वक्‍त अपने पार्टनर से भूलकर भी न कहें ये बातें, नही रिश्ते में पड़ सकती है दरार

1327 0

लखनऊ डेस्क। पार्टनर की छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े और बहस करने लगते है। तो कई बार ऐसा होता है कि लड़ाई कम समय में खत्म हो जाती है तो वहीं कई बार छोटी लड़ाई कब एक बड़ी विषय बन जाती है। इसलिए आज हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे कि छोटी–छोटी नोक झोक करिए लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिसे लड़ते वक्‍त अपने पार्टनर से नहीं कहनी चाहिए।तो आइये जानें –

ये भी पढ़ें :-खोया हुआ रिश्ता पाना चाहते है दोबारा तो अपनाये ये तरीका 

1-जब आपके पार्टनर से बहस लगातार जारी हो तो उस वक्त आपको तुरंत सॉरी बोलकर माफी मांग लेनी चाहिए। चाहे उस वक्त आपकी गलती ना भी हो, क्योंकि ऐसा करने से उस वक्त माहौल शांत हो जाता है। जब देखे पार्टनर का मूड सही हो उस वक्त पार्टनर के साथ बैठकर पूरे मसले को सुलझाया जा सकता है।

2-अगर आप यह सोच रहे हों कि रिलेशनशिप किस दिशा में जा रहा है तो भी झगड़े के बीच में ब्रेक-अप की बात करना नासमझी है. याद रखिये  कि इस तरह ब्रेक-अप की बात करना हमेशा-हमेशा के लिए आपके रिश्‍ते को खत्‍म कर देगा. आपका पार्टनर भी आप पर भरोसा नहीं करेगा क्‍योंकि इससे उसे ऐसा लगेगा कि थोड़ी-बहुत दिक्‍कत आने पर आप भाग खड़े होने वालों में से हैं।

ये भी पढ़ें :-टूटे रिश्ते में पाना चाहतें हैं दोबारा से प्यार,तो जरुर अपनाएं ये तरीका 

3-कई बार ऐसा होता है, लड़ाई के दौरान आप पुरानी बातों को  बीच में लाते हैं और ऐसा करने से आपके पार्टनर को इतना  ठेस पहुंचता है कि गुस्सा शांत होने के बाद भी वह बातें जब भी उसे याद आती है बहुत तकलीफ होती है। इसलिए लड़ाई के वक्त कोई भी ऐसी बातें ना बोले जो आपके पार्टनर को दुख पहुंचाए। हमेशा सोच-समझ कर बातें बोले ।

4- अगर आप बातचीत से मुंह मोड़ रहे हैं न कि वो हां, ये अलग बात है कि कुछ लोग जिद्दी होते हैं और उन्‍हें समझाना मुश्किल होता है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। क्‍योंकि सच्‍चाई ये है कि आप और आपका पार्टनर एक दूसरे से लड़ रहे हैं और ऐसे में मुद्दे का समाधान तभी निकल सकता है जब आप बात करेंगे।

Related Post

पाक पीएम के बयान पर बोले केजरीवाल

पाक पीएम के बयान पर केजरीवाल का तंज, भारतवासी जान लें, मोदी जी जीते तो पाक में फूटेंगे पटाखे

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। पाक पीएम इमरान खान ने जब से बीजेपी की जीत के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर पड़ने वाले…

‘कैप्टन मार्वल’ बनने के लिए इस एक्ट्रेस बहाया पसीना

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। मारवल स्टूडियोज की अगली फिल्म ‘कैप्टन मार्वल ‘ में हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्री लारसन कैरोल डेनवर्स उर्फ कैप्टन मारवल…
CAA पर बोले अभिजीत बनर्जी

CAA पर बोले अभिजीत बनर्जी, यह सोचना आधारहीन है कि मुस्लिम भारत को कब्जे में ले लेंगे

Posted by - January 29, 2020 0
कोलकाता। विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम की पड़ताल करते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि भारत में…