खाना खाने के तुरंत बाद ना करें ये काम, वर्ना सेहत पर हो सकता है नुकसान

1057 0

डेस्क। हमारी छोटी-बड़ी आदतें हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालती हैं। ऐसी ही एक आदत है खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद पानी का सेवन करने की। हमें खाना खाने से आधे घंटे पहले और खाना खाने के 1-2 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-लम्बे समय तक एक स्थान पर बैठ कर करते हैं काम, तो जानें क्या होगा नुकसान 

1-कई लोगों को खाना खाने के तत्काल बाद सिगरेट पीने की तलब उठती है, यह ए क जहरीली आदत है इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन बनते हैं। सिगरेट यूं भी एक गंदी आदत है लेकिन खाना खाने के बाद यह अत्यंत नुकसानदायक होती है।

2-भोजन के बाद चाय या कॉफी तो बहुत से लोगों का प्रिय शगल होता है। लेकिन आपका यह टाइम पास आपके शरीर में खतरनाक रसायन पैदा करता है। अत: इस आदत से भी बचें।

3-खाना खाने के तुरंत बाद सोने का उपक्रम करती है। यह आदत भी बहुत अधिक हानिकारक है। खाने और सोने के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

4-हम में से बहुत से लोग खाना खाने के बाद फल खाते हैं आयुर्वेद में यह भी एक गलत आदत मानी गई है। इससे भोजन की स्वाभाविक पाचन क्रिया बाधित होती है।

Related Post

जल्द पतंजलि का प्रचार करते दिखेंगे नामी-गिरामी क्रिकेटर और एक्टर-रामदेव ने लिया फैसला

Posted by - July 17, 2021 0
बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी, पतंजलि के उत्पादों का प्रचार रामदेव खुद ही करते…