Antilia Case

एंटीलिया मामले में कार के असली मालिक का पता चला

630 0
मुंबई । एंटीलिया मामले में एक नया चौकाने वाला मामला सामने आया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास मिले विस्फोटक से लदे वाहन के असली मालिक का पता चला है। एंटीलिया मामले में पुलिस ने कहा कि ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी को मिली विस्फोटक से लदी ‘स्कॉर्पियो’ का मालिक मनसुख हिरेन नहीं बल्कि सैम पीटर न्यूटन है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ पास खड़ी स्कॉर्पियो कार की जांच शुरू की जिसमें पाया गया कि स्कार्पियो का मालिक हिरेन मनसुख (Mansukh Hiren) नहीं था बल्कि सैम पीटर न्यूटन था। वाहन 7 अप्रैल, 2007 को ठाणे के सैम पीटर न्यूटन के नाम पर ठाणे आरटीओ में पंजीकृत किया था।

हालांकि हिरन मनसुख 2018 से वाहन का उपयोग कर रहा था। हिरेन मनसुख (Mansukh Hiren) कार की सजावट का व्यवसाय करते थे और कार को मूल मालिक सैम न्यूटन ने कुछ बदलाव करने के लिए हिरेन को दिया था। हिरेन (Mansukh Hiren) ने कार में बदलाव करने के बाद सैम पीटर न्यूटन को लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये का बिल दिया था। सैम न्यूटन ने हिरेन (Mansukh Hiren) को इस संबंध में दो चेक गिए थे, हालांकि दोनों चेक बाउंस हो गए थे।

हिरेन (Mansukh Hiren) ने एक बयान में कहा था कि दो चेक मिलने के बाद स्कॉर्पियो को सैम को सौंप दिया था।

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी को ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) की पहचान कार के मालिक के रूप में हुई थी।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के विस्तार से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - April 28, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि प्रदेश में हवाई सुविधाओं का विस्तार करने के लिए राज्य सरकार…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के युवा कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की रखते हैं अद्भुत क्षमता: मुख्यमंत्री

Posted by - November 4, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Cm Vishnudev Sai) आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट कार्यक्रम में…