डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने KRK की खोली पोल

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने वीडियो शेयर कर KRK की खोली पोल, बोले- सुशांत की मौत न करो नाटक

1140 0

मुंबई। फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर मरंजावा और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले केआरके ने उन्हें एक्टर बुरा बताया था, लेकिन अब उसकी मौत के बाद वह केवल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

https://twitter.com/zmilap/status/1278946845922738177

मिलाप जावेरी ने केआरके की दो क्लिप शेयर की

मिलाप ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केआरके की दो क्लिप हैं। पहली क्लिप तब की है जब सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म रिलीज हुई थी और केआरके ने उसका रिव्यू करके सुशांत के काम की खूब बुराई की थी। जबकि दूसरी क्लिप तब की है। जब सुशांत की मौत के बाद केआरके ने उसे ट्रिब्यूट देते हुए वीडियो शेयर किया था।

केआरके कह रहे हैं एकता कपूर व साजिद नाडियाडवाला पर फाइन होना चाहिए, जिन्होंने उनको एक्टर बनाया

एक वीडियो मे केआरके कह रहे हैं कि मेरे ख्याल में एक्टिंग सुशांत सिंह रापजूत को आती नहीं है और एकता कपूर पर फाइन होना चाहिए। जिन्होंने उनको एक्टर बनाया है। साजिद नाडियाडवाला जैसे लोगों पर भी फाइन होना चाहिए जो उन्हें 8 करोड़ रुपये देते हैं। इसके बाद वह वीडियो आता है जिसे केआरके ने सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कहा कि आज मैं बहुत दुखी भी हूं..

दूसरी क्लिप सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद की है जिसमें केआरके उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए कहते हैं, ‘अब जब तक दुनिया रहेगी, उसको याद किया जाएगा। जब तक बॉलीवुड रहेगा ये सवाल पूछा जाता रहेगा कि एक लड़के ने सिर्फ 34 साल की उम्र में खुदकुशी क्यों कर ली थी? जबकि वह कामयाब भी था। सुशांत मैं आज बहुत दुखी भी हूं और तुम्हें मिस भी कर रहा हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं भाई।’

ये फर्जी और घटिया केआरके का असली चेहरा है

मिलाप जावेरी ने इसे शेयर कर लिखा है, ‘ये फर्जी और घटिया केआरके का असली चेहरा है। आज वह अपने झूठे आंसुओं से मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहा है। सच तो ये है कि सुशांत के जिंदा रहते वह उससे डर गया था। केआरके अपने फर्जी बर्ताव से उसकी बेइज्जती कर रहा है। ऐसे लोगों को रोकने की जरूरत है।

https://twitter.com/mehtahansal/status/1278996612451192832

केआरके नाम के इस परजीवी को जलील किए जाने और सजा दिए जाने की जरूरत

इस ट्वीट पर निर्देशक हंसल मेहता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘मिलाप, केआरके नाम के इस परजीवी को जलील किए जाने और सजा दिए जाने की जरूरत है। उसने सुशांत के बारे में कई बार गंदी बातें कही हैं और अब वह बीच- बचाव करने की कोशिश कर रहा है।

Related Post

DM Sivan Bardhan

देश के भावी भविष्य तैयार करने वाले शिक्षा के मन्दिर होने ही चाहिए गुणवत्तायुक्त

Posted by - May 16, 2025 0
देहरादून : प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परेड ग्राउंड में जर्जर छत का मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी सविन बसंल…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- चुनाव आयोग अपना नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख ले

Posted by - April 11, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते…