Mani Ratnam

कानूनी मसलों के बीच डायरेक्टर मणिरत्नम हुए कोविड पॉजिटिव

557 0

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की मुसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही है और अब एक और मुसीबत आ गई है। मणिरत्नम अब कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) हो गए हैं। कोविड पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से मणिरत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan को लेकर विवाद काफी गरमाया हुआ है, इस कारण वह कानूनी मसले में फंसे हुए हैं।

डायरेक्टर मणिरत्नम Ponniyin Selvan में चोल राजवंश को गलत तरीके से दिखाने का आरोप है जिसपर उनका विवाद चल रहा है। इस मुसीबत के बीच वो कोरोना की चपेट में आ गए है। कोविड पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और उनके कोविड पॉजिटिव की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मणिरत्नम ने 8 जुलाई को चेन्नई में फिल्म पोन्नियन सेल्वन’ का टीजर इवेंट ऑर्गेनाइज किया था। इसमें Jeyam Ravi, Karthi, Vikram Prabhu, Trisha और ए आर रहमान जैसे दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान सभी को स्टेज पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क के साथ देखा गया था।

मंगला गौरी का व्रत आज, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

फिल्म Ponniyin Selvan का पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है, ऐसे में रिलीज से पहले ही ये फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। ये चर्चा कुछ तो इसके धमाकेदार पोस्टर की है और कुछ इससे जुड़े विवाद की है। हाल ही में इससे विक्रम और कार्ति का भी फर्स्ट लुक जारी किया गया था।

 

Related Post

नो टाइम टू डाई

कोरोना वायरस के चलते नहीं हो रहा जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ प्रीमियर

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में दस्तक देकर लोगों का जीना हराम…
NCB

एनसीबी ने कहा कि दीपिका, श्रद्धा, सारा को नहीं दी गई क्लीन चिट

Posted by - September 30, 2020 0
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान सहित अन्य…
हेमा मालिनी

बर्थडे स्पेशल: धर्मेंद्र संग लिए साथ फेरे, जितेंद्र से होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी की शादी

Posted by - October 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की ‘बसंती’ और खूबसूरती की ‘ड्रीमगर्ल’ यानी हेमा मालिनी आज यानी 16 अक्टूबर को अपना जन्‍मदिन मना…
MS Dhoni corona test negative

पूर्व कप्तान एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, शुक्रवार को चेन्नई के लिए होंगे रवाना

Posted by - August 13, 2020 0
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। रांची में धोनी…