दिग्विजय सिंह

दिग्विजय का शिवराज पर पलटवार, कहा- प्रज्ञा के प्रचार करने के बाद आपको नहाना नहीं पड़ता

990 0

भोपाल। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप जमकर हो रहा है।दिग्विजय सिंह ने सोमवार को राजगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल पूर्व सीएम शिवराज कहते हैं कि दिग्विजय सिंह का नाम मेरे मुंह से नहीं निकलना चाहिए नहीं तो नहाना पड़ेगा। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर का प्रचार करने के बाद तो उनको नहाना नहीं पड़ता।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: ‘अखिलेश, मायावती जिसे चाहेंगे, वही बनेगा अगला पीएम’- धर्मेंद्र यादव 

आपको बता दें इससे पहले शिवराज राजगढ़ में एक रैली को संबोधित हुए कहा था कि ‘एक यहां का ऐसा व्‍यक्ति, जो 10 साल मुख्‍यमंत्री रहा, नाम नहीं लूंगा, नहीं तो मुझे नहाना पड़ेगा, वो शहीदों का अपमान करता है और मोदी जी के विरोध में भारत का अपमान करता है, क्‍या ऐसे लोगों को सहन करोगे?’ स्पष्ट है उनका इशारा दिग्जिवय सिंह की ओर था, जो 1993 से 2003 के बीच मध्‍य प्रदेश के सीएम रहे।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका पर योगी का तंज- ‘शहजादी गालियां सिखा रही है’ 

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अगले दो चरणों में 118 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके प्रचार के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी है।कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश के भोपाल से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

Related Post

Mamta Banergy

पश्चिम बंगाल: आपकी बेटी हूं, कहें तो करूंगी नामांकन, वरना नहीं- ममता बनर्जी

Posted by - March 9, 2021 0
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)। ममता बनर्जी (Mamata Banergy) ने आज नंदीग्राम में तृणमूल की रैली को संबोधित किया। ममता बनर्जी (Mamata…

संसद के बाहर बैठे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टिकैत- थोड़ा हम पीछे हटे, कुछ सरकार पीछे हटे

Posted by - July 2, 2021 0
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, इस बीच संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को…
With the inspiration of CM Yogi, 'Moringa Army' was formed.

सीएम योगी की प्रेरणा से खड़ी कर दी ‘मोरिंगा आर्मी’, पीएम मोदी ने लखनऊ की महिला से समझी खेती की बारीकी

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा से राजधानी लखनऊ की एक महिला ने ऐसा काम कर दिखाया है,…
कृति सेनन

कृति सेनन की टैटू वाली तस्वीर से फैंस में मची खलबली, कहा- कुछ नया करने की शुरुआत

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके कंधे पर एक…