विजय माल्या

लंदन कोर्ट का विजय माल्या को बड़ा झटका, बैंक अकाउंट पर लगाई रोक

976 0

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का करीब नौ हजार करोड़ रुपए लेकर फरार होने के बाद लंदन में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटिश हाईकोर्ट ने एक और बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने बुधवार को माल्या के लंदन स्थित बैंक अकाउंट से 2,60,000 पाउंड (235 करोड़ रुपए) निकालने संबंधी राहत देने से इंकार कर दिया है।

विजया माल्या के यह 235 करोड़ रुपए आईसीआईसीआई बैंक की लंदन शाखा में हैं जमा 

विजया माल्या के यह 235 करोड़ रुपए आईसीआईसीआई बैंक की लंदन शाखा में जमा हैं। माल्या के खिलाफ ब्रिटेन की अदालतों में चल रहे मामले में इस बैंक अकाउंट से रुपए निकालने का मामला भी शामिल है। माल्या ने हाईकोर्ट से अपने रोजमर्रा के खर्चे के लिए इन रुपयों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट के जज मास्टर डेविड कुक ने भारतीय स्टेट बैंक और अन्य बैंकों को माल्या के इन 235 करोड़ रुपए तक पहुंच का अंतरिम आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें :-अखिलेश यादव बोले- बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी बताएं कि कहां हैं अच्छे दिन ?

अब माल्या के पास लंदन की उच्च कोर्ट में अपील का विकल्प है बचा 

हालांकि हाईकोर्ट ने माल्या के खिलाफ चल रहे धन गड़बड़ी के मामलों का निपटारा होने तक बैंकों पर यह धन नहीं निकालने का प्रतिबंध लगा दिया है। बीते फरवरी में ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। इसके बाद माल्या ने प्रत्यर्पण आदेश पर रोक के लिए लंदन की कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन की कोर्ट ने माल्या की प्रत्यर्पण की अर्जी खारिज कर दी है। अब माल्या के पास लंदन की उच्च कोर्ट में अपील का विकल्प बचा है।

Related Post

उमा भारती

आदर पाने को फिरोज ने ‘गांधी’ शब्द जोड़ा, मोदी हैं असली अनुयायी –उमा भारती

Posted by - May 1, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गांधी शब्द महात्मा गांधी…
Noida International Airport

मुख्यमंत्री योगी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण,.

Posted by - November 27, 2025 0
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन…
बाबा वांग की भविष्यवाणी

बाबा वांग की भविष्यवाणी: ट्रंप और पुतिन को भारी पड़ेगा 2020,यूरोप पर हो सकता है रासायनिक हमला

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका में 9/11 हमला और ब्रेक्जिट जैसे मुद्दों पर भविष्यवाणी कर चुके नेत्रहीन बाबा वांग की एक और…

भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ीं,बाल ठाकरे स्मारक के लिए 100 करोड़ मंजूर

Posted by - January 22, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच तीखे वाकयुद्ध के बावजूद गठबंधन की संभावनाएं बरकरार है। हाल में शिवसेना…
अर्जुन पटियाला

‘अर्जुन पटियाला’ का पोस्टर्स जारी, 26 जुलाई को होगी रिलीज

Posted by - June 19, 2019 0
नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ के लेकर सुर्खियों में बने…