दिग्विजय

साध्वी के खिलाफ उतरा संत समाज, कम्प्यूटर बाबा दिग्विजय के लिए करेंगे प्रचार

1002 0

नई दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट इस बार चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस ने इस सीट पर वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह को उतारा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर पर दाव लगाया है।बीजेपी सरकार से खफा साधु संत अब भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं। मंगलवार यानी आज सुबह भोपाल में दिग्विजय के समर्थन में साधु-संतों ने धुनी रमाई, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए।

ये भी पढ़ें :-दिग्विजय का शिवराज पर पलटवार, कहा- प्रज्ञा के प्रचार करने के बाद आपको नहाना नहीं पड़ता 

आपको बता दें कंप्यूटर बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि साधू का वेश रखकर जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था, कुछ वैसा ही करने साध्वी का वेश रखकर प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव लड़ने आईं हैं।

ये भी पढ़ें :-BJP बाबू जय श्री राम कहते हैं, उन्होंने एक भी मंदिर बनवाया?- ममता बनर्जी

जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर बाबा का दो टूक कहना है कि भाजपा सरकार ने पांच साल में राम मंदिर नहीं बनाया। इसलिए अब राम मंदिर नहीं, तो मोदी नहीं। उनके नेतृत्व में हजारों साधु दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं। आगे कहा है कि 7 से 9 मई तक भोपाल में देशभर के साधु-संत दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग करेंगे। इसके बाद रोड शो करके उन्हें जिताने की अपील करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Related Post

मायावती

बीजेपी ने पीएम पद उम्मीदवार पूछकर किया 130 करोड़ मतदाता का अपमान : मायावती

Posted by - April 25, 2019 0
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष से बार-बार उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का विकल्प पूछने को लेकर बीजेपी की…
Paddy

धान खरीद: किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से ‘समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही है। सीएम योगी के…
Kashi Vishwanath

नव्य, भव्य और दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार सालो में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 करोड़ के पार

Posted by - December 4, 2025 0
वाराणसी: उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) के लोकार्पण के बाद बाबा…
plastic free UP

मिशन क्लीन यूपी : 282 वेस्ट मैनेजमेंट यूनिटों से साकार होगी कचरे से कंचन की अवधारणा

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त (Plastic Free) बनाने की दिशा…
गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस का झूठ उजागर

जामिया हिंसा का वीडियो वायरल, प्रियंका गांधी बोली-गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस का झूठ उजागर

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया में पिछले साल 15 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल है। वीडियो…