Petrol-Diesel Price

डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन घटे , जानें एक लीटर पेट्रोल का रेट

1689 0

नई दिल्ली। डीजल वाहन चालकों के लिए रविवार को भी अच्छी खबर है। बीते तीन दिनों से डीजल के दामों (Diesel price)   में कटौती जारी है। डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन कटौती से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

डीजल दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 14 पैसे, जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लगातार तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 48 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है, जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल 2.76 रुपये लीटर सस्ता हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली ने महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा ये रिकॉर्ड, बनाया नया कीर्तिमान

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल घटकर क्रमश: 70.80 रुपये, 74.32 रुपये, 77.22 रुपये और 76.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।

Related Post

Anand Bardhan

सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित हों: मुख्य सचिव

Posted by - May 6, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय…

कश्मीरी हिंदू-सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल न करने पर भड़के BJP सांसद- PM ने ठीक न किया

Posted by - June 25, 2021 0
केंद्र सरकार की अकसर आलोचना करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर पीएम मोदी से नाराज हो गए…
CM Dhami

सीएम धामी ने ग्रामीणों से की मुलाकात, बागेश्वर उपचुनाव में अधिकाधिक मतदान की अपील

Posted by - September 3, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने रविवार सुबह गरुड़ ग्रामीणों से मिलकर सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री…