पेट्रोल-डीजल की कीमत

जून माह में डीजल 16 तो पेट्रोल 13 प्रतिशत हुआ महंगा

1086 0

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस महीने डीजल की कीमत करीब 16 प्रतिशत और पेट्रोल की लगभग 13 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 80.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 80.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल का मूल्य भी 21 पैसे बढ़कर 80.40 रुपये प्रति लीटर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

इस महीने 07 तारीख से तेल विपणन कंपनियों ने दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाने का क्रम शुरू किया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 9.12 रुपये यानी 12.80 प्रतिशत महंगा हुआ है। लगातार 20 दिन में डीजल की कीमत 11.01 रुपये यानी 15.87 प्रतिशत बढ़ गई है।

कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत 23-23 पैसे बढ़कर क्रमश: 82.05 रुपये और 87.14 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में यह 22 पैसे चढ़कर 83.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।

डीजल कोलकाता में 18 पैसे महंगा होकर 75.52 रुपये, मुंबई में 20 पैसे महंगा होकर 78.71 रुपये और चेन्नई में 17 पैसे की तेजी के साथ 77.61 रुपये प्रति लीटर बिका।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार रही

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————80.38(+25)———-80.40(+21)
कोलकाता———82.05(+23)———-75.52(+18)
मुंबई————-87.14(+23)———-78.71(+20)
चेन्नई————83.59(+22)———-77.61(+17)

Related Post

malaika arora

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका इस फोटो की वजह से छाई सुर्ख़ियों में

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं।…
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय मंगलवार को करेंगे स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

Posted by - September 16, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री…
सुपरमॉडल बेला हदीद

सुपरमॉडल बेला हदीद का भी किया उत्पीड़न, शरीर का माप लेते समय…

Posted by - February 4, 2020 0
नई दिल्ली। सुपरमॉडल बेला हदीद भी उन पीड़ितों में शामिल हैं, जिनका विक्टोरिया सीक्रेट के एक्जीक्यूटिव ने यौन उत्पीड़न किया…
राहुल गांधी

चौकीदार दो हिंदुस्तान बनाना चाहता है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे : राहुल गांधी

Posted by - April 27, 2019 0
रायबरेली। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आंधी-तूफान में जब किसानों को नुकसान होता है तो अनिल अंबानी को फायदा…