Rowdy Baby

धनुष का ‘Rowdy Baby’ गाना YouTube पर सुपरहिट, विश्व में सातवें नंबर पर

1449 0

नई दिल्ली। रजनीकांत के दामाद और फिल्म अभिनेता धनुष की फिल्म ‘मारी 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हो, लेकिन फिल्म का गाना ‘Rowdy Baby’ ऑनलाइन सुपरहिट है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 71 करोड़ 65 लाख से अधिक बार देखा व सुना जा चुका है। इसके चलते यह 2019 के सबसे ज्यादा देखें जाने वाले वीडियो में सातवें स्थान पर है और यह एक तमिल गाना हैं।

YouTube के अनुसार धनुष की फिल्म ‘मारी 2’ का हिट नंबर राउडी बेबी साल के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो के तौर पर उभरा है। वीडियो शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म ने YouTube रिवाइंड के माध्यम से 2019 के टॉप वीडियो के बारे में बताया है। इस गाने को लिखा भी धनुष ने है और वह खुद इस गाने पर डांस भी कर रहे हैंl इसके चलते भारत में ‘राउडी बेबी’ ने सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

विश्व स्तर पर Rowdy Baby  715 मिलियन से अधिक व्यू वाला वीडियो

विश्व स्तर पर Rowdy Baby  715 मिलियन से अधिक व्यू वाला वीडियो है। यह पहली बार है जब किसी तमिल गाने ने सर्वाधिक देखे गए वीडियो सांग में टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है। ‘राउडी बेबी’ को युवा शंकर राजा ने कंपोज किया है। जबकि इसे प्रभुदेवा ने कोरियोग्राफ किया हैं। इस गाने में साई पल्लवी भी थीं, जिन्होंने फिल्म में मेन एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित’ मारी 2’ में तोविनो थॉमस, वरालक्ष्मी सरथ कुमार और कृष्णा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

https://twitter.com/YouTubeIndia/status/1202866323513999360

पहले भाग के विपरीत यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर विफल रही। हालांकि दर्शकों ने राउडी बेबी गाने को पसंद किया। इसे भारत में YouTube टॉप ट्रेंडिंग म्यूज़िक वीडियो में इसके अलावा ध्वनि भानुशाली का वास्ते, टोनी कक्कड़ का कोका कोला और धीमे-धीमे, अरिजीत सिंह का माही वे और पंजाबी गाने लहंगा और कोका शामिल हैं। धनुष की इस साल दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं। उनकी पहली रिलीज़ ‘असुरन’ थी, इसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था।

Related Post

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…