dhami

मुख्यमंत्री ने सीमान्त नीती घाटी पहुंचकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

588 0

मलारी/जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सीमांत गांव मलारी में भारतीय सेना, आईटीबीपी (हिमवीर), सीमा सड़क संगठन (शिवालिक) के जवानों और द्वितीय रक्षा पंक्ति के रूप में सीमांत गांव के निवासियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी का हौसला बढ़ाते हुए आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सेना के जवानों और सीमांत गांवों के निवासियों में जबरदस्त उत्साह और उमंग दिखा। सीमांत गांव मलारी में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सेना के जवानों के साथ ही सीमांत गांव कैलाश पुर, महरगांव, कोषा, द्रोणागिरी, नीति, बांम्पा, गमशाली, फरकिया, झेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, मलारी के लोगों ने हर्षोल्लास से प्रतिभाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान और अभिमान है। आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है।

Dhami

उन्होंने कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। उत्तराखंड राज्य आज विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले 2025 तक उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर प्रहरी के रूप में काम करने वाले क्षेत्रवासी और सीमा पर डटे जांबाजों की वजह से ही हम सब सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री धामी ने सीता माता महायज्ञ सितूण में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सभी को आजादी के अमृत महोत्सव एवं पवित्र रक्षाबंधन त्योहार की बधाई दी। क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने मलारी में इद्रामणि मंदिर का जीर्णोद्धार, शिवालय मंदिर मार्ग और कागा से गरपक तक मोटर मार्ग सुधारीकरण का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान सीमांत गांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। सीमांत क्षेत्र मलारी में पहली बार मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए पारम्परिक पौणा नृत्य के साथ स्वागत किया।

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएं: धामी

इस अवसर पर जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष तारा थपलियाल, जिला महामंत्री नवल भट्ट, नीति घाटी नंदादेवी समिति के अध्यक्ष डा.मान सिंह राणा, मलारी के प्रधान मंगल सिंह राणा, एसडीएम कुमकुम जोशी, एपीडी आनंद सिंह,बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल, आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के सेनानी वेणुधर नायक व महार रेजीमेंट के अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : भारत में मरीजों की संख्या 73 पहुंची, 12 मार्च को 11 नए मरीज मिले

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 73 हो गई है। इसमें 17 विदेशी शामिल…
धरने पर बीजेपी विधायक

यूपी में अपनी ही सरकार के खिलाफ विधान सभा में धरने पर बीजेपी विधायक

Posted by - December 17, 2019 0
लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन ही मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।…
Dhami cabinet

धामी मंत्रिमंडल में बीआरपी-सीआरपी,गौवंश संरक्षण सहित कुल 16 विषयों पर लगी मुहर

Posted by - May 19, 2023 0
देहरादून। धामी मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) में शिक्षा से ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी), क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) की प्रतिनियुक्ति हटाने के…