Dhami

50 से अधिक IAS-PCS का धामी सरकार ने किया तबादला

587 0

देहारादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने राज्य में एक साथ 50 से अधिक आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबदला कर दिया हैं। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में सचिवालय से निदेशालय और जिलों के डीएम के ट्रांसफर किए गए हैं। जिन अधिकारियो का तबदला हुआ हैं, उनमे दो जिलाधिकारी, पांच सीडीओ शामिल हैं। धामी सरकार ने रीना जोशी को बागेश्वर और सौरभ गहरवार को टिहरी का जिलाधिकारी बनाया है। राज्य सरकार ने सचिन कुर्वे का ट्रांसफर नहीं किया है और वह खाद्य सचिव बने रहेंगे। राज्य सरकार ने कई विभागों के निदेशकों को भी बदला हैं।

धामी सरकार ने आईएएस अफसर सचिन कुर्वे पर्यटन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया है। जबकि वह खाद्य सचिव का भी पद पर नियुक्त रहेंगे। दिलीप जावलकर को फाइनेंस की जिम्मेदारी दी गई है जबकि बीवीआरसी पुरुषोत्तम से निदेशक स्तर की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें ग्रामीण विकास दिया है। इसके साथ ही विनोद कुमार सुमन से शहरी विकास का प्रभार, स्मार्ट सिटी सीईओ से डीएम देहरादून आर राजेश कुमार और एमडी तराई बीज विकास निगम के रूप में डीएम यूएसनगर किशोर पंत को इन पदों से हटाया है।

राज्य सरकार ने रणवीर सिंह चौहान से एमडी सिडकुल और अपर सचिव भाषा को हटा दिया गया है जबकि सरकार ने अतिरिक्त सचिव सोनिका को अन्य जिम्मेदारियों के साथ स्मार्ट सिटी का सीईओ भी बनाया गया है। राज्य सरकार ने एमडी सिडकुल के पद रोहित मीणा को हटाकर उन्हें अपर सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी है। राज्य सरकार ने जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष को उनके पद से हटा दिया है और अब वह अपर सचिव पेयजल व निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनकी जगह हरिद्वार सीडीओ सौरभ गहरवार को टिहरी का डीएम बनाया गया है।

बॉर्डर पर ईद मुबारक, भारत ने पड़ोसी मुल्क का मुंह किया मीठा

राज्य सरकार ने जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार को शासन में बुलाकर अपर सचिव लोक निर्माण विभाग और वन बनाया है। जबकि उनकी जगह अपर सचिव रीना जोशी को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। अपर सचिव नितिन भदौरिया को आबकारी आयुक्त समेत सभी जिम्मेदारियों को वापस लेकर पशुपालन, मत्स्य पालन, दुग्ध विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही एमडी जीएमवीएन का प्रभार अपर सचिव स्वाति भदौरिया से वापस ले लिया गया है।

देश में Covid-19 का बढ़ रहा खतरा, 24 घंटों में बढ़े इतने आंकड़े

 

Related Post

PM Modi will inaugurate projects on Uttarakhand's silver jubilee.

उत्तराखंड रजत जयंती पर PM Modi करेंगे परियोजनाओं का उद्घाटन

Posted by - November 8, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राज्य को विकसित और समृद्ध बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।…
CM Dhami

मिनी स्टेडियम में सीएम धामी ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - June 7, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मगंलवार को मिनी स्टेडियम (Mini Stadium) पजिटीलानी, वि.ख. कालसी, देहरादून में आयोजित…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की मुलाकात

Posted by - January 23, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में राज्य…
CM Dhami

धामी सरकार के दो साल के कार्यकाल को मिला समर्थन, सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में धामी

Posted by - March 23, 2024 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) के दो साल के कार्यकाल का सोशल मीडिया पर भी खूब बोलबाला रहा। शनिवार को…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की

Posted by - January 21, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध…