फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री, अजित पवार डिप्टी सीएम

904 0

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मार ली है। बीजेपी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह साढ़े सात बजे राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया है। राज्यपाल ने फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।

शरद पवार ने बुलाई बैठक

शरद पवार ने शनिवार शाम को साढ़े चार बजे एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई है।

शिवसेना के साथ गठबंधन की सोच गलती थी

संजय निरुपम ने कहा कि लोग सोच रहे होंगे कि मैं आज के घटनाक्रम से काफी खुश हूं, लेकिन वास्तव में मैं बहुत दुखी हूं। इसमें कांग्रेस को अनावश्यक रूप से बदनाम किया गया और शिवसेना के साथ गठबंधन की सोच एक गलती थी। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वह सबसे पहले कांग्रेस कार्यसमिति को खत्म कर दें।’

विधायकों की उपस्थिति का हुआ दुरुपयोग

एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि हमने उपस्थिति के लिए विधायकों से हस्ताक्षर लिए थे, उसका शपथग्रहण के लिए दुरुपयोग किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फडणवीस और पवार को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार जी को बधाई। मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।

अमित शाह ने फडणवीस और पवार को दी बधाई

अमित शाह ने महाराष्ट्र की दोबारा कमान संभालने वाले देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते हुए ट्वीट किया। श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री अजीत पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नए मापदंड स्थापित करेगी।’

 देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र को चाहिए एक स्थिर सरकार

दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने परिणाम आने के बाद दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की। जिसकी वजह से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार की जरूरत है न कि खिचड़ी सरकार की।’

हमने स्थिर सरकार बनाने का फैसला लिया

राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एनसीपी के अजित पवार ने कहा कि परिणाम वाले दिन से लेकर आज तक कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाई है। महाराष्ट्र कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है जिसमें किसान का मुद्दा भी शामिल है। इसलिए हमने स्थिर सरकार बनाने का फैसला किया।

शरद पवार ने दी सहमति

सूत्रों का कहना है कि शरद पवार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के गठन के लिए होने वाली चर्चा का हिस्सा थे। उन्होंने अजित पवार को आगे बढ़ने के लिए अपनी सहमति दी थी। अजित पवार एनसीपी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं और पार्टी में कोई भी फैसला शरद पवार की सहमति के बिना नहीं लिया जाता है।

उद्धव ठाकरे के नाम पर बनी थी सहमति

फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने ऐसे समय पर शपथ ली है जब माना जा रहा था कि राज्य में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सरकार बनाने वाली है और मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को तीनों दलों के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी, लेकिन शनिवार सुबह सारी की सारी चर्चा धरी की धरी रह गई जब फडणवीस को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

कॉन्क्लेव निवेश की नई संभावनाओं के अवसर तलाशने में मील का पत्थर साबित होगी: मुख्यमंत्री

Posted by - June 18, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार…
DM Savin Bansal

डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण रखें जारी

Posted by - May 17, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री (CM Dhami) के जनसेवा संकल्प के तहत गर्मियों में निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के…
कांग्रेस का बीजेपी को क्रिसमस बधाई संदेश

कांग्रेस का बीजेपी को क्रिसमस बधाई संदेश- जुमला बेल्स, जुमला बेल्स, जुमला ऑल द वे

Posted by - December 25, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अनोखे अंदाज में क्रिसमस का बधाई संदेश दिया है। कांग्रेस ने…
cm yogi

अग्निवीर योजना के तहत लौटने वाले जवानों के लिए यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण- सीएम योगी

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखा रेजीमेंट के वीर सपूतों की अदम्य साहस और शौर्यगाथा को आने वाली…