देश के 13 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार, जनता में हाहाकार- अब क्या करें सरकार?

1010 0

पेट्रोल धीरे-धीरे एक के बाद एक राज्य में 100 का आंकड़ा पार करता जा रहा है. अब तक देश के 13 राज्यों में पेट्रोल सेंचुरी लगा चुका है, यानी खुदरा भाव 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है. बाकी राज्यों में भी पेट्रोल 100 के आंकड़े को पार करने के लिए बिल्कुल सीमा रेखा के करीब पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल में महंगाई का यह आलम है कि केवल जून महीने में अब तक 11वीं बार कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है. जबकि पिछले महीने मई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 16 बार इजाफा हुआ था. केवल मई में पेट्रोल 4.11 रुपये और डीजल 4.69 रुपये महंगा हुआ।

महंगे पेट्रोल से जनता त्रस्त है, और सरकार लाचार दिख रही है. सरकार का तर्क है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेल कंपनियां तय करती हैं, इसलिए जैसे-जैसे क्रूड ऑयल का भाव बढ़ रहा है, पेट्रोल और डीजल भी महंगे होते जा रहे हैं।

देश के 13 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के पार निकल गया है. महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार और श्रीनगर के शहरों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 108.35 रुपये लीटर तक भाव पहुंच गया है।

Related Post

सचिन तेंदुलकर

रवि शास्‍त्री की एक सलाह ने सचिन तेंदुलकर बना दिया ‘क्रिकेट का भगवान’

Posted by - April 25, 2020 0
नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया…
President Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया

Posted by - November 9, 2023 0
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में…
केजीएमयू

केजीएमयू डॉक्टरों ने घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण कर अपंग मरीज को दी नई जिंदगी

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। केजीएमयू के अस्थि शल्य विभाग के डॉक्टरों ने एक मरीज को नया जीवन दिया है। डॉक्टरों ने मरीज के…