डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, कहा- ‘कोरोना काल में जनता को भड़काया’

582 0

प्रयागराज। कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में नवनिर्मित बस डिपो में आयोजित पीएम वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस समय देश कोरोना से लड़ रहा था, इस संकट से निपटने के लिए सब के साथ की जरूरत थी। उस समय विपक्ष ने जनता को भड़काने का कार्य किया है। आज भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है।

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

केंद्र और प्रदेश सरकार ने किया पूरा प्रयास

कोविड-19 लोगों के लिए घातक साबित हो रहा था। इस बीमारी से जनता को बचाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने पूरा प्रयास किया। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन विपक्ष ने वैक्सीन पर सवाल उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव ने कहा कि भाजपा की वैक्सीन न लगवाएं। आज पूरे हिंदुस्तान ने वैक्सीन लगवाने में रिकार्ड बनाया है।

कौशांबी के आठ लाख लोगों को लगी वैक्सीन

केशव मौर्य ने कहा कि कौशांबी में मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू हो गया है। छह आक्सीजन प्लाट मिले हैं। जिला अस्पताल में दो प्लांट बनकर चालू हो गए। अब लोगों को आक्सीजन के अभाव में जीवन के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। कौशांबी के आठ लाख लोगों को वैक्सीन लगवा दी गई है।

वरुण गांधी ने ट्वीट किया नया वीडियो,  कहा- हत्या के जरिए चुप नहीं कराया जा सकता’

भाजपा गरीबी मुक्‍त भारत बना रही

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा गरीबी मुक्त भारत बनाने का कार्य कर रही है। देश के अंदर विकास की गंगा बह रही है। जन जन हित में कई योजनाएं चलाई जा रहा है, जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार था। जन हित के लिए संचालित की गई योजनाओं के नाम पर भेजी जाने वाली धनराशि में कटौती की जाती थी। अब तो लाभार्थियों के खाते में पूरी धनराशि पहुंच रही है। जरूरत के हिसाब से योजना बनाकर भेजने का काम किया जा रहा है। कौशांबी पहले पिछड़ा था। पिछले साढ़े चार वर्षों में यहां का समुचित विकास हुआ है। यातायात की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए गंगा व यमुना नदियों में पुल व रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया है।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने जिलों में दौरों को लेकर सपा समेत विपक्ष के नेताओं को पछाड़ा

Posted by - January 4, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने चुनावी समर में जिलों में दौरों को लेकर समाजवादी पार्टी…

जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा : केशव मौर्य

Posted by - February 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य (Keshav Maurya) ने मेरठ के सरधना में प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान सपा…
192 elderly people were sent to old age home

विभिन्न जनपदों में ठंड में ठिठुरते 192 वृद्धजनों को पहुंचाया गया वृद्धाश्रम

Posted by - January 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए निराश्रित वृद्धजनों (Elderly People) को सम्मानजनक जीवन देने के लिए योगी…