CM Dhami

सीएम धामी से उप सेना प्रमुख ले. जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट

3 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं सामरिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सीमावर्ती राज्य उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील और सीमावर्ती राज्य में भारतीय सेना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर आपदा की स्थितियों में सेना का सहयोग राज्य के लिए संबल साबित होता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से न केवल सुरक्षा तंत्र और मजबूत होगा, बल्कि विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेना के साथ हर स्तर पर सहयोग और समन्वय बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मुलाकात को राज्य के सामरिक महत्व और समग्र विकास के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Related Post

मुंबई में 4 अक्टूबर से खुलेंगे 8वीं से 12वीं तक के स्‍कूल, कोरोना नियमों का करना होगा पालन

Posted by - September 30, 2021 0
मुंबई। मुंबई के स्कूलों को 04 अक्टूबर 2021 से फिर से खोलने की मंजूरी मिल गई है। स्‍कूल रीओपनिंग के…

100 करोड़ के पार कोविड-19 टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्री, नीति आयोग और WHO ने दी बधाई

Posted by - October 21, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने के नौ महीने बाद…

रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी!

Posted by - September 3, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम…