आयुर्वेद, योग व नैचुरोपैथी से जुड़े विभाग पहले शुरू हो : योगी

1411 0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने कहा कि राज्य आयुष  विश्वविद्यालय में पहले चरण के अन्तर्गत आयुर्वेद, योग और नैचुरोपैथी से जुड़े विभागों के कार्यों को आरम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से पूरी गुणवत्ता व मानकों के अनुसार हो। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना के सम्बन्ध में शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  (Yogi)  के समक्ष मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर प्रस्तावित राज्य आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर की स्थापना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया जा रहा था। इस मौके पर मुख्यमंत्री  (Yogi)  ने कहा कि आयुष के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। वर्तमान में लोगों की रुचि और रुझान आयुष की तरफ तेजी से बढ़ा है। आयुष पद्धति का रोगों के निदान तथा स्वस्थ जीवन शैली में महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए आवश्यक जड़ी बूटियों की खेती के माध्यम से बड़े पैमाने पर लाभान्वित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अत्यन्त प्रभावी होती है। इसमें योग और नैचुरोपैथी को जोड़ने से मरीजों को इलाज में लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री ने राज्य आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मॉडल का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का राजनीति से सन्यास का ऐलान, कुछ दिन पहले ही छिना था मंत्री पद

Posted by - July 31, 2021 0
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर मची रार खत्म नहीं हो रही है,…
solar city

सूर्यवंश की राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

Posted by - September 9, 2024 0
अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या सौर…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने प्रत्येक वेंडर के पास डस्टबिन रखवाने के दिए निर्देश

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ नगर निगम द्वारा आईजीपी चौराहा, विभूति खण्ड में…
CM Yogi

सीएम योगी ने बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा’ (Swachhata hi Sewa)…