देवरिया की बेटी ने रोशन किया शहर का नाम, अमरीका में मिला 70 लाख का पैकेज

1511 0

देवरिया  जनपद की बेटी (Deoria’s daughter) ने शहर का नाम रोशन कर दिया है। भुजौली कालोनी निवासी डॉ.सुरेन्‍द्र कुमार सिंह की दूसरे नंबर की बेटी पूजा सिंह (Puja Singh) को अमेजन ने एक लाख डॉलर (करीब 70 लाख रुपए) का पैकेज दिया है। डॉ.सिंह की तीनों बेटियां अपने पैरों पर खड़ी होकर घर-परिवार और जिले का मान बढ़ा रही हैं।

बेटी पूजा सिंह  (Puja Singh) की उपलब्धि पर उनके परिवार के लोगों के साथ ही गांव वाले भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। डॉ.सुरेन्‍द्र सिंह मूलरूप से मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के दुदारी गांव के रहने वाले हैं। वह देवरिया की भुजौली कालोनी के महाराणा प्रताप नगर में अपना मकान बनाकर रहते हैं। वह पिछले साल यहीं से जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के पद से रिटायर हुए।

उनकी पत्नी राष्ट्र गौरव सिंह गौरीबाजार ब्लॉक के करमेल उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। डॉ.सिंह की चार संतानें हैं। इनमें तीन बेटियां और सबसे छोटा बेटा है। इस दंपती ने सभी बच्चों को उच्‍च शिक्षा दिलाई। उनकी बेटियां हमेशा से पढ़ाई में अच्‍छी रही हैं। बेटी पूजा  (Puja Singh) की उपलब्धि पर डॉ.सिंह ने कहा कि तीनों बेटियां उनका अभिमान हैं।

डॉ.सिंह की दो अन्‍य बेटियों में बड़ी डॉ. ज्योति सिंह आई स्‍पेशलिस्‍ट हैं। वह अपने पति संग दिल्ली में रहती हैं। अमेजन में 70 लाख का पैकेज पाने वाली दूसरे नंबर की बेटी पूजा सिंह  (Puja Singh) ने देवरिया के ही जीवनमार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल से हाईस्कूल पास करने के बाद लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज से इंटर किया। पूजा  (Puja Singh) ने जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक करने के बाद अमेरिका के नार्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस किया।

 

पूजा  (Puja Singh) को अब अमेजन में एक लाख अमेरिकी डॉलर के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी मिली है। डॉ.सुरेंद्र सिंह की तीसरे नंबर की बेटी विजया सिंह सीए करके गुड़गांव की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि सबसे छोटे बेटे अनिकेत आनंद सिंह लखनऊ के एक इंस्‍टीच्‍यूट से बीबीए कर रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

Posted by - March 14, 2026 0
जनपद बदायूं स्थित सीबीजी प्लांट में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi) के निर्देश…
champat rai

राम मंदिर के लिए अब तक जुटाए 2500 करोड़, मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर दिया दान

Posted by - March 7, 2021 0
नई दिल्ली । राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत…
cm yogi

प्रत्येक फरियादी से मिले मुख्यमंत्री, बोले- हर समस्या का कराएंगे उचित निस्तारण

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा ‘जनता दर्शन’ के जरिए प्रदेशवासियों से मिलकर सीधे उनकी समस्या सुनने और उसके…
Mayawati

मायावती ने ममता बनर्जी के साथ हुई घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati)  ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ…