Narendra Giri

मुगलों की जगह सड़कों पर लिखें देशभक्तों के नाम, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मांग

1860 0

हरिद्वार। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri) ने दिल्ली में मुगलों के नाम पर बनी सड़कों के नाम बदल कर देशभक्तों के नाम पर किये जाने की मांग की है।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri) ने दिल्ली में मुगलों के नाम पर बनी सड़कों के नाम बदल कर देशभक्तों के नाम पर किये जाने की मांग की है। नरेंद्र गिरी (Narendra Giri) इन दिनों हरिद्वार कुंभ में शामिल होने निरंजनी अखाड़े में आये हुए हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश के माध्यम से मुगलों के नाम पर बनी सड़कों को शहीदों के नाम पर किए जाने की मांग की है।

देशभक्तों के नाम पर हों सड़कों के नाम

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri)  ने कहा कि देश को आजाद हुए करीब 75 वर्ष हो गए हैं लेकिन आज भी देश में कई ऐसी जगह और सड़कें हैं, जिनके नाम या तो मुगलों के नाम पर हैं या तो फिर अंग्रेजों के नाम पर। उन्होंने मांग की है कि उस सभी के नाम बदल कर देश भक्तों के नाम पर किये जाएं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा है कि दिल्ली के अंदर जिन्होंने देश पर हमला और गद्दारी की उन्हीं के नाम पर जैसे बाबर, हुमायूं और तुगलक के नाम पर सड़कें बनी हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अब ऐसी सड़कों के नाम देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले देशभक्तों नाम पर किया जाए।

Related Post

CM Dhami gave appointment letters to newly appointed Assistant Professors

प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - December 9, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…
EIB

उत्तराखंड सरकार और यूरोपियन निवेश बैंक के बीच करोड़ों की परियोजनाओं पर बनी सहमति

Posted by - May 8, 2025 0
देहारादून। गुरुवार को उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत पिथौरागढ़, सितारगंज, रुद्रपुर व काशीपुर नगरों के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं…
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

Posted by - May 23, 2026 0
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है।…