दिल्ली जंतर मंतर पर हिन्दुवादी नेताओं ने लगाया ‘मुल्ले काटे जाएंगे राम राम चिल्लाएंगे’ का नारा

941 0

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को बिना परमिशन के ही हिन्दूवादी संगठनों ने भारत जोड़ो मूवमेंट के नाम से प्रोग्राम किया जिसमें करीब पांच हजार लोग इकट्ठा हुए। इस कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने आयोजित करवाया था, कार्यक्रम में मुस्लिमों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। उत्तम मलिक नाम के व्यक्ति ने मुल्ले काटे जाएंगे, राम राम चिल्लाएंगे एवं भारत में रहना होगा तो जय श्रीराम कहना होगा जैसे उन्मादी नारा लगाया।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया, तमाम नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, वीडियो में साफ नजर आने के बावजूद अज्ञात लिखना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। 8 अगस्त 2021. दिल्ली का जंतर-मंतर. लोग ‘भारत जोड़ो मूवमेंट’ के नाम पर जमा हुए।

इसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की गई थी।  कार्यक्रम आयोजित कराया था सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने। अश्विनी उपाध्याय पहले दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता रहे हैं।  अश्विनी के सोशल मीडिया पोस्ट और इस कार्यक्रम के वीडियोज से पता चलता है कि कार्यक्रम देश को तथाकथित औपनिवेशक कानूनों से मुक्ति दिलाने की मांग के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मांग की गई कि विदेशी नहीं, स्वदेसी कानून बनाए जाएं. मतलब जो कानून देश की आजादी से पहले बने थे, उनकी जगह फिर से नए कानून बनाए जाएं।  अश्विनी उपाध्याय ने इसे लेकर पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की है। इसमें उन्होंने मांग की है कि एक ज्यूडीशियल पैनल या एक्सपर्ट बॉडी बनाकर ‘व्यापक’ और ‘सख्त’ पीनल कोड बनाया जाए।

ओबीसी सूची से जुड़े बिल पर सरकार के साथ पूरा विपक्ष

जंतर मंतर पर हुए कार्यक्रम में अश्विनी उपाध्याय ने इसे लेकर भाषण भी दिया।  मंच पर उनके साथ महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले और FTII के चेयरमैन रहे एक्टर गजेंद्र चौहान भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में खूब नारेबाजी हुई।  इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।  आरोप है कि कुछ लोगों ने मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए। वीडियो में सुना जा सकता है कि हिंदुस्तान में रहना होगा, राम-राम कहना होगा.. के नारे लग रहे थे. इसके अलावा, *** काटे जाएंगे, राम-राम चिल्लाएंगे.. के नारे भी लगाए गए।  वीडियो में भगवा कपड़े पहने और लंबी दाढ़ी में एक शख्स लोगों से नारे लगवाते दिख रहा है।

Related Post

Pushkar

उत्तराखंड के महानायक पुस्तक का धामी ने किया विमोचन

Posted by - April 15, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक पुस्तक’’ (Uttarakhand…

MP- खनन माफियाओं पर नकेल कसने वाली अफसर का तबादला, कांग्रेस- सरकार दे रही संरक्षण

Posted by - July 16, 2021 0
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके के मुरैना जिले में अवैध खनन माफियाओं से मोर्चा लेने वाली वन विभाग की अनुविभागीय…
AK Sharma

अयोध्या नगरीय विकास और सम्पन्नता के मॉडल के रूप में नवीन मानक गढ़ रही : राज्यपाल

Posted by - February 2, 2024 0
लखनऊ। वर्ष 2024 के प्रथम और 18वीं विधानसभा के सातवें सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी (Anandi Ben Patel) के अभिभाषण…
CM Yogi

नई सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: सीएम योगी

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहित से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा के…