दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : स्वरा भास्कर बोलीं- ‘दिल्ली पुलिस के लिए तालियां, अभी तुमने एक को खोया है’

1582 0

नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी CAA और NRC के विरोध को लेकर पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसक प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

https://twitter.com/ReallySwara/status/1232084110396362752

इस बीच स्वरा भास्कर ने प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसके बाद उनकी आलोचना की जा रही है। बता दें कि स्वरा ने एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है- आगे बढ़ों और पत्थर फेंको… दिल्ली पुलिस के लिए तालियां। कर्तव्य की उपेक्षा के चलते तुमने एक अपने को खोया है।

स्वरा यहां शहीद दिल्ली पुलिस के हवलदार रतनलाल की बात कर रही हैं। स्वरा ने जिस ट्वीट का रिप्लाई किया उसमें लिखा था- यहां कुछ समन्वय की स्थिति दिख रही है। “आगे बढ़ो और पत्थर फेंको, एक पुलिसकर्मी कानून के समर्थन में प्रदर्शनकारियों पर चिल्लाते हुए दौड़ रहा है। क्यों यहां अधिक पुलिस बल तैनात नहीं किया गया? ये थोड़ा हैरानी भरा है।

एक यूजर ने लिखा कि आप पर शर्म आती है, जो इन विरोधों का समर्थन करते हैं और खुले तौर पर अराजकता का समर्थन करते हैं। एक इवेंट के दौरान स्वरा ने ये भी कहा था कि अगर मैं राजनेता होती तो मैं सबसे पहले देशद्रोह का कानून हटाती, क्योंकि आज के जमाने में ये बहुत चलन में है।

स्वरा ने कहा कि मुझे लगता है आज कल हम देशद्रोह का आरोप ऐसे बांटते हैं जैसे मंदिर में प्रसाद। बता दें कि कुछ समय पहले ही स्वरा भास्कर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के साथ CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आई थीं। जहां से स्वरा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही थी हमारे पास कोई कागज दिखाने के लिए नहीं है।

Related Post

CM Dhami

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

Posted by - April 13, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आगामी 16 अप्रैल से संसद में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष…
signage boards

रामनगरी में तीर्थयात्रियों को सही राह दिखायेंगी बहुभाषीय साइनेज पट्टिकाएं

Posted by - January 11, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निरंतर देखरेख में अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा के लिए तमाम नये प्रयास…
Online betting

ऑनलाइन सट्टेबाजी से सरकार नाराज, विज्ञापनों के खिलाफ जारी एडवाइजरी

Posted by - June 13, 2022 0
नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online betting) प्लेटफार्मों के विज्ञापन (Advertisement) से बचने के…
CM Dhami

जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी

Posted by - July 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का…