प्रकाश जावडेकर

बीजिंग से कम समय में दिल्ली को प्रदूषण से दिलाएगें मुक्ति : प्रकाश जावड़ेकर

995 0

नई दिल्ली। लोकसभा में शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित देश में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर विभिन्न दलों ने चिंता जताई।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग को वायु प्रदूषण से निपटने में 15 साल लगे

इसी बीच पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग को वायु प्रदूषण से निपटने में 15 साल लगे। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में इससे कम समय में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे। लोकसभा में वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन पर नियम 193 के तहत हुई चर्चा का जवाब देते हुए जावड़ेकर ने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिये जन आंदोलन की जरूरत है। यह कोई राजनीतिक सवाल नहीं है। इससे हम सभी को मिल कर निपटना है और इसके लिये सतत प्रयास जरूरी है।

उद्धव ठाकरे विधायकों से बोले- क्यूं टूटा बीजेपी से 25 साल पुराना नाता 

अगले महीने बुलाएंगे पर्यावरण मंत्रियों की बैठक

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक बुलाई जा रही है। जिसमें प्लास्टिक की समस्या से निपटने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर रणनीति पर चर्चा की जायेगी । जावड़ेकर ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, भाजपा की मेनका गांधी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।

Related Post

CM Yogi

01 फरवरी को श्रीरामलला विराजमान के दर्शन-पूजन करेगी पूरी प्रदेश सरकार: योगी

Posted by - January 19, 2024 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने धर्मनगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नव्य-दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में…
Satellite Man of India

Google ने ‘सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया’ के जन्मदिन पर बनाया डूडल

Posted by - March 10, 2021 0
नई दिल्ली। सर्च इंजन Google  ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष उडुपी…