manish sisodi budget

 दिल्ली सरकार आज पेश करेगी अपना बजट

886 0

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार (Delhi government) आज बजट पेश करने जा रही है। दिल्ली के इतिहास में पहली बार वित्त मंत्री पन्ने पलटकर नहीं, बल्कि टैब देखकर बजट भाषण देंगे।

बजट सत्र : विपक्ष के हंगामे के बीच लोक सभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

केजरीवाल सरकार (Delhi government) के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश होगा। यह बजट कई मायनों में अलग होने जा रहा है। दिल्ली के इतिहास में पहली बार वित्त मंत्री पन्ने पलटकर नहीं, बल्कि टैब देखकर बजट भाषण देंगे।

कनॉट प्लेस पर लोगों ने बातचीत में कहा कि कोरोना के बाद आ रहे इस बजट से लोगों को नए ऐलानों की उम्मीद नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि सरकार को अपनी पुरानी योजनाएं और लोगों को मिल रहे फायदे जारी रखने चाहिए।

महिलाओं की मांग

महिलाओं ने कहा कि बजट में महंगाई को काबू करने की कोशिश की जानी चाहिए।

मुफ्त वैक्सीन

उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त वैक्सीन का तोहफा दे सकती है। जानकारी के मुताबिक बजट में सरकार आम लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन मुहैया करवाएगी जिसके लिए बजट में अलग से फंड का प्रावधान किया जा सकता है।

कांग्रेस की मांग

बजट से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ट्वीट कर बेरोजगारी भत्ते की मांग की है। उन्होंने लिखा- हम दिल्ली की जनता की तरफ से मांग करते हैं, जब तक दिल्ली के बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिलती, दिल्ली सरकार उन्हें बेरोजगारी भत्ता दें।

भाजपा की मांग

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रही है। कोरोना महामारी के बाद पेश हो रहे इस बजट से दिल्ली के अलग-अलग लोगों को तमाम उम्मीदें हैं और इसमें विपक्ष भी पीछे नहीं है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यहां दिल्ली सरकार को प्रदूषण, परिवहन व्यवस्था, ईज ऑफ लिविंग और विकास जैसे तमाम मुद्दों पर ध्यान देने के लिए कहा है।

Related Post

सीएम स्टालिन ने घटाया तमिलनाडु में पेट्रोल का भाव, महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपए

Posted by - August 14, 2021 0
तमिलनाडु में नवनियुक्त डीएमके सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश करके कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिससे आम जनता…
CM Dhami

सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन

Posted by - September 1, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर मसूरी के शहीद…
मिताली राज Mithali Raj

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिताली राज ने संन्यास लेने का फैसला जानें क्यूं टाला?

Posted by - August 2, 2020 0
नई दिल्ली। भारत की एक दिवसीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने आगामी विश्वकप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
Forest Fire

उत्तराखंड भाजपा ने किया नामांकन की तारीखों का एलान, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

Posted by - March 19, 2024 0
देहारादून। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन (Nomination) 22 से 27 मार्च तक होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन…