संजय सिंह

दिल्ली चुनाव : AAP ने वीडियो शेयर कर EVM से छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया

961 0

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दावा किया कि उसे सूचना मिली है कि कुछ अधिकारियों ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (EVM) को अनधिकृत रूप से ले जाने की कोशिश की है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बदरपुर के शांति निकेतन का  है वीडियो

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एएनआई को बताया कि “मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, प्रशांत किशोर और मैंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की। सूचना मिली कि कई स्थानों पर अधिकारियों ने अनधिकृत रूप से ईवीएम को ले जाने की कोशिश की है। संजय सिंह ने अपने सेल फोन पर एक वीडियो दिखाया जिसमें एक चुनाव अधिकारी डीटीसी की बस में हाथ में ईवीएम लिए दिखाई दे रहा है। सिंह ने कहा कि यह बदरपुर के शांति निकेतन का वीडियो है। यहां लोगों ने अधिकारी को ईवीएम के साथ पकड़ा है।

 संजय सिंह ने कहा कि ईवीएम सील करके सीधे स्ट्रांग रूमों में भेजी जाती हैं, फिर अधिकारियों को वे ईवीएम कैसे मिलीं?

इसी तरह की जानकारी पूर्वी दिल्ली के शहदरा और विश्वास नगर से मिली है। संजय सिंह ने कहा कि ईवीएम सील करके सीधे स्ट्रांग रूमों में भेजी जाती हैं, फिर अधिकारियों को वे ईवीएम कैसे मिलीं? सिंह ने कहा कि यह बड़ी घटना है जो सामने आई है। इसके बारे में चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ न हो, इसके लिए पार्टी के एमएलए और कार्यकर्ता स्ट्रांग रूमों के बाहर मौजूद रहेंगे।

Related Post

CM Yogi

खेलो इंडिया सेंटर की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी खेलो यूपी सेंटर की स्थापनाः सीएम योगी

Posted by - January 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों…

PM के वाराणसी दौरे पर कांग्रेस के 8 सवाल, आईना दिखा कहा-काशी को भाषण नही सुशासन चाहिए

Posted by - July 16, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन पर निशाना साधा है।…
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान : मुख्यमंत्री

Posted by - April 26, 2026 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के…