बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, यहां देखें नाम

947 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरे होने के एक दिन बाद बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर, जयराम ठाकुर, त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हेमा मालिनी, गौतम गंभरी, सनी देओल, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ को भी जगह मिली है। केंद्रीय मंत्री और कभी दिल्ली में बीजेपी का चेहरा रहे हर्षवर्धन और विजय गोयल भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। बीजेपी के दिल्ली के सांसद हंसराज हंस, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी स्टार प्रचारकों में शुमार हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें कौन हैं ? 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार का एलान नहीं

दिल्ली में बीजेपी एनडीए की सहयोगी पार्टियों जेडीयू और एलजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि जेडीयू दो और एलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। यह पहला मौका है जब बीजेपी दिल्ली में जेडीयू और एलजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर ही दिल्ली में केजरीवाल की दे रही है चुनौती

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सीएम के लिए किसी चेहरे का एलान नहीं किया है। 2015 में बीजेपी ने किरण बेदी को अपना चेहरा बनाया था, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर ही दिल्ली में केजरीवाल की चुनौती का सामना कर रही है। 2015 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ तीन सीटें जीतने वाली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान है, जबकि नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘त्रि-स्तम्भीय और नौ-सूत्रीय रणनीति कार्यक्रम का शुभारंभ

Posted by - October 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य में आर्थिकी और पारिस्थतिकी में संतुलन के…
Goa nightclub fire: CM Dhami spoke to CM Sawant

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: मुख्यमंत्री धामी ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से की बात

Posted by - December 7, 2025 0
गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त मीडिया रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के…
CM Dhami

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

Posted by - February 5, 2026 0
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण,…
trivendra rawat

उत्तराखंड : घसियारी कल्याण योजना पर त्रिवेंद्र कैबिनेट ने लगाई मुहर

Posted by - February 25, 2021 0
देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Rawat) की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की…