CM Dhami

भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिला

375 0

देहारादून। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मेंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।

किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए।

बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

प्रतिनिधिमण्डल में राजेन्द्र सिंह मलिक, अशोक बालियान, सलवेन्द्र सिंह कलसी, धर्मेन्द्र मलिक एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

एकेटीयू

सामूहिक नक़ल वाले सेंटरों के परीक्षार्थियों ने एकेटीयू में दी परीक्षा

Posted by - March 13, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली के डिजिटाईजेशन के माध्यम से हाल ही में आयोजित विषम…
Ajit Doval met CM Dhami

सीएम धामी से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने की भेंट

Posted by - April 27, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल (Ajit…