दीपिका पादुकोण का जन्मदिन

दीपिका पादुकोण कपड़ों की वजह से हो गईं ट्रोल, लखनऊ में जन्मदिन मनाने पहुंची

989 0

मुंबई। दीपिका पादुकोण रविवार पांच जनवरी को जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही मुंबई में फिल्म छपाक की टीम के साथ केक काटा। इसके बाद रविवार सुबह वह रणवीर के साथ लखनऊ के लिए जा रहीं थीं। एयरपोर्ट पर एक फैन के कहने पर दीपिका ने केक काटा। हांलाकि जन्मदिन पर लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहें हैं।

दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के साथ लखनऊ जाने के लिए पहुंची थीं। जहां दोनों स्टाइल के मामले में कपल गोल दे रहे थे। जहां रणवीर सिंह ने हल्के नीले रंग की शर्ट के साथ भूरे रंग की चेक्स वाला ओवरकोट पहन रखा था। इसके साथ में डेनिम जींस और काले रंग के स्नीकर पहन रखे थे।

https://www.instagram.com/p/B668UGwAvVd/?utm_source=ig_web_copy_link

रणवीर सिंह के साथ ही दीपिका पादुकोण ने हल्के नीले रंग की चेक वाली लांग शर्ट के साथ लाइनिंग वाली ब्लू मॉम जींस पहन रखी थी। इसके साथ में ऑरेंज कलर के ओवरसाइज स्वेटर के साथ दीपिका ने इस लुक को पूरा किया था। गले और हाथों में सैटिन के स्कार्फ को बांधे हुए देखकर कुछ यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि दीपिका रणवीर सिंह की तरह होती जा रही है। जिसका मतलब है कि रणवीर अक्सर ही अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस अपनाते हैं और अब दीपिका भी वहीं कर रहीं है।

आपकी त्वचा के लिए पपीते के हैं सात अद्भुत फायदे! 

हांलाकि जन्मदिन से एक दिन पहले शाम को फिल्म छपाक की टीम के साथ दीपिका पादुकोण ने केक काट चुकी है। केक काटते हुए दीपिका ने फ्लोरल जींस के साथ सफेद रंग की टीशर्ट कैरी की थी। इस लुक में दीपिका काफी कूल नजर आ रहीं थीं। शार्ट हेयर और टीशर्ट में नॉट लगा कर इसे नया लुक दिया था। जिसमें दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Related Post

आयुष्मान की फिल्म ‘बाला’ का जलवा बरक़रार, अब तक की इतने करोड़ की कमाई

Posted by - November 15, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की इस साल रिलीज हुई तीसरी फिल्म ‘बाला’ का जलवा बरक़रार है। ‘बाला’ ने…
अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस की जंग लड़ रही मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस को सैल्यूट किया…
Mamta Banerjee

BJP ने ममता बनर्जी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता।  भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ निवार्चन आयोग में शिकायत दर्ज…