ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड, नीतू ने फोटोज के साथ शेयर किया प्यारा मेसेज

1178 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। पिछले साल सितंबर से ही यूएस के अस्पताल में कैंसर का इलाज ले रहे ऋषि से कई सितारे मिलने पहुंचते रहते हैं। इस बार जब रणबीर कपूर की एक्स रह चुकीं दीपिका पादुकोण न्यू यॉर्क गईं तो वह भी उनसे मिलीं। दीपिका की ऋषि और नीतू कपूर के साथ तस्वीर सामने आई है । नीतू कपूर ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है । नीतू ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दीपिका पादुकोण के साथ एक बहुत अच्छी शाम ।

https://www.instagram.com/p/BxWbPWUAJWv/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-संघर्षों से भरा सनी लियोनी का जीवन, मना रही 38वां जन्मदिन 

आपको बता दें रणबीर की मां नीतू ने दीपिका के लिए एक प्यारा सा मेसेज भी शेयर किया। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘प्यारी दीपिका के साथ मजेदार शाम। खूब सारा प्यार और जोश मिला।’ जब रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हुआ था तो उस समय ऐसी भी खबरें आई थीं कि नीतू कपूर को दीपिका ज्यादा पसंद नहीं हैं, जिस वजह से भी दोनों के बीच इशू क्रिएट हुए थे।

ये भी पढ़ें :-‘कबीर सिंह’ फिल्म का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें रिलीजिग का समय 

जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे । अब वो कैंसर फ्री हो चुके हैं और जल्द ही भारत लौट सकते हैं । ऋषि का इलाज एक मई से शुरू हुआ था । ऋषि कपूर ने खुद अपनी बीमारी के बारे में बताया था । उन्होंने कहा, ”यूएस में मेरे 8 महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था लेकिन मुझ पर भगवान की कृपा थी । अब मैं कैंसर फ्री हूं । मुझे बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना है जिसमें कम से कम 2 महीने लगेंगे । बीमारी से छूटना बड़ी बात है और यह सब मेरे परिवार और मेरे फैंस की प्रार्थनाओं और दुआओं के कारण हुआ है ।

Related Post

petrol and diesel

पेट्रोल- डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने पेट्रोल…
पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की बदली जिंदगी

झूलन गोस्‍वामी से मुलाकात के बाद इस पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की बदली जिंदगी

Posted by - June 29, 2020 0
नई दिल्ली। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की स्‍टार गेंदबाज कैनत इम्तियाज अपने खेल के साथ साथ अपनी खूबसूरती के कारण…
अमित शाह

अमित शाह बोले- केजरीवाल जी यमुना में डुबकी लगाइए, हालत का अंदाजा हो जाएगा

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा लोगों…
भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

महिला टी-20 विश्व कप : भारत ने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय टीम शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम…