Deep Siddhu

26 जनवरी हिंसा मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया दीप सिद्धू

1081 0

नई दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत ने दीप सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर हुई लाल किला हिंसा में शामिल होने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि दीप सिंह सिद्धू  (Deep Siddhu)पर 26 जनवरी के दौरान आयोजित ट्रैक्टर रैली में किसानों को उकसाने और भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने का आरोप है।

 बांके बिहारी की शरण में प्रियंका गांधी, किया मंदिर का देहरी पूजन

बता दें कि लाल किला हिंसा के मामले में फरार चल रहे दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हिंसा हुई थी। इस दौरान लाल किला पर भी बड़ी हिंसा हुई थी जहां पर पंजाब के रहने वाले दीप सिद्धू (Deep Siddhu) को फेसबुक पर लाइव करता हुआ पाया गया था।

UP में Join Congress सोशल मीडिया अभियान का शुभारंभ

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीप सिद्धू (Deep Siddhu) ने खुलासा किया था कि लाल किला के बाद वह अपने समर्थकों के साथ इंडिया गेट भी जाना चाहता था, लेकिन बलवा बढ़ने के बाद आईटीओ समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा बलों को बढ़ा देने के कारण वह लाल किला से वापस लौट गया।

Related Post

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों के फोन और कीमती समान चोरी

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। वह स्टेडियम जो 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का मुख्य स्थल रहा और देश के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय…
पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी का अयोध्या दौरा आज, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर

Posted by - May 1, 2019 0
अयोध्या। बुधवार यानी आज पीएम मोदी पहली बार अयोध्या जिले का दौरा करेंगे। हालांकि, वह हनुमानगढ़ी मंदिर या अस्थायी राम…
Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Posted by - March 15, 2024 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा…