उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत

उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत: अखिलेश बोले-योगी सरकार इस घटना की जिम्‍मेदार

824 0

लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सरकार से जल्द इंसाफ दिए जाने की मांग की है। इधर घटना को लेकर यूपी में सियासत भी गरमा गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधान भवन के सामने दो मिनट का मौन रख धरना दिया

राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधान भवन के सामने दो मिनट का मौन रख धरना दिया। सपा अध्‍यक्ष यूपी सरकार को पीड़‍िता की मौत का जिम्‍मेदार बताया है।

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार दोषियों को निर्धारित समय के भीतर फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून बनाए

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार ऐसी घटनाओं के दोषियों को निर्धारित समय के भीतर फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून बनाए। राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करें।

बता दें कि हैवाननियत के बाद आग के हवाले की गई उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात को यहां सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ि‍ता को लखनऊ से एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया था। अस्पताल के ‘बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी’ विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद पीड़‍िता को बचाया नहीं जा सका।

पीड़िता का भाई बोला-हैवानों का हो एनकाउंटर या फांसी पर लटकाया जाए

उधर, पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन को तभी न्याय मिलेगा। जब उसके साथ क्रूरता करने वाले उन सभी आरोपियों का भी वही हश्र हो जो उसकी बहन ने झेला है। उसने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं कि उसे बचा नहीं सका। आरोपियों को या तो एनकाउंटर कर दिया जाए या फांसी पर लटकाया जाए। ऐसे हैवानों को जीने का कोई हक नहीं है। पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपियों ने तो पहले ही उसे जला दिया है, अब हम उसके शव को दफनाएंगे। दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि सरकार बहरी और असंवेदनशील हो गई है। दुष्‍कर्म पीड़िताओं की चीखें उसे सुनाई नहीं देती हैं।

Related Post

CM Yogi

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम योगी ने जताया हर्ष

Posted by - June 2, 2024 0
लखनऊ । अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हर्ष जताया है।…
CM Dhami

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

Posted by - September 10, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा…
SC

देश के 117 पूर्व अधिकारियों ने CJI को लिखा पत्र, SC ने नुपुर माले मे लांघी लक्ष्मण रेखा

Posted by - July 5, 2022 0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने बीजेपी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए देश…
Ashutosh Tandon

जल भराव की समस्या से निपटने के लिए आशुतोष टंडन ने नगर आयुक्तों को दिए सख्त निर्देश

Posted by - September 16, 2021 0
आशुतोष टंडन (Ashutosh Tandon)  नगर विकास मंत्री ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अतिवृष्टि से निपटने एवं नगरीय क्षेत्रों…