Chardham Yatra

चारों धामों के कपाट बंद होने की तारीख तय

220 0

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तराखंड में चारों धामों (Chardhams) के कपाट बंद होने की तारीख तय हो गई है। जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को ही बंद हो जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर तो गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को बंद हो जाएंगे। अब तक 40 लाख यात्रियों ने चार धाम के दर्शन किए हैं।

रील्स बनाने पर लगी थी रोक

हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने अहम फैसला लेते हुए चारों धामों (Chardhams) में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में सोशल मीडिया हेतु रील बनाने या वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक आदेश जारी कर चार धाम मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियो और रील बनाने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि यात्रा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

केदारनाथ का महत्व

केदारनाथ उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में भगवान शिव का एक पवित्र धाम है। हर साल यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। केदारनाथ की गणना भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग और पंच केदार में भी की जाती है। केदारनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। इस वजह से मंदिर का महत्व अधिक बढ़ जाता है।

बदरीनाथ का महत्व

बदरीनाथ चार धाम में से एक प्रमुख धाम माना जाता है। ये हिमालय की पर्वत श्रेणी में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। यह मुख्य रूप से भगवान विष्णु का मंदिर है। यहां पर नर और नारायण की उपासना की जाती है। ये मंदिर तीन भागों में विभाजित है- गर्भगृह, दर्शनमण्डप और सभामंडप। बद्रीनाथ मंदिर परिसर में 15 मूर्तियां हैं, इनमें सब से प्रमुख भगवान विष्णु की मूर्ति है।

Related Post

ओवैसी

महाराष्ट्र सरकार गठन पर बोले ओवैसी : पहले निकाह होगा, उसके बाद सोचेंगे की बेटा होगा या बेटी

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए गहमा गहमी के बीच मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन…
यूपी विधानमंडल सत्र

यूपी विधानमंडल सत्र : पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा , सदन की कार्यवाही स्थगित

Posted by - December 17, 2019 0
लखनऊ। यूपी विधानमंडल सत्र में मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून व प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर सदन में जबरदस्त…
Savin Bansal

पीएम कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर, डीएम तड़के पहुंचे कार्यक्रम स्थल

Posted by - November 5, 2025 0
देहरादून: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने तड़के 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल एफआरआई पहुंचे डीएम सविन (Savin Bansal)…
लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

कोरोना संक्रमण प्रसार राेकने के लिए लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

Posted by - April 8, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रसार को राेकने के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाकों…