CM Vishnu Dev Sai

गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

268 0

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) आज शनिवार को बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत अमरदास की तपोभूमि तेलासी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए।

उन्होंने (CM Vishnu Dev Sai) गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। इस अवसर पर तेलासी पुरी धाम सर्वोच्च गुरु गद्दीनशीन आसम दास साहेब भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, टंक राम वर्मा,सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े,पूर्व विधायक सनम जागड़े,कलेक्टर दीपक सोनी एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

तेलासीपुरी का ऐतिहासिक महत्व

जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से लगभग 40 किलोमीटर दूर भैसा से आरंग मार्ग में ग्राम तेलासी स्थित है। जहां पर बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत अमर दास की तपोभूमि जिसे स्थानीय लोग तेलासी बाड़ा भी कहते हैं। सतनाम पंथ के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।

1840 के लगभग तेलासी बाड़ा का निमार्ण गुरु घासीदास के द्वितीय पुत्र बालक दास द्वारा निर्माण किया गया और उनका तेलासी बाड़ा में जीवन यापन चलता रहा।

गुरु बालक दास के मृत्यु के बाद 1911 में तेलासी के साथ 273 एकड़ जमीन गणेशमल के पास गिरवी के द्वारा काबिज किया गया था, जिसे समाज के सर्वोच्च गुरु असकरणदास एवं राजमहंत नैन दास कुर्रे के नेतृत्व 103 समाज के लोग जेल गए थे।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म

Posted by - June 8, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के…
CM Yogi

मुंबई पहुंचे सीएम योगी, बोले, धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूँ

Posted by - January 4, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियाँ देख पलायन नहीं…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, रामनाथ कोविंद ने भी लगाई मुहर

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कैबिनेट की सिफारिश पर हस्ताक्षर कर दिया है।…
cm yogi

सीएम योगी ने आलाधिकारियों संग की बैठक, दागी पुलिस अफसरों को बर्खास्त करने के दिये निर्देश

Posted by - October 1, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली को लेकर बेहद गंभीर हैं। शुक्रवार को उन्होंने फिर से इसे लेकर…
Maha Kumbh

मेला क्षेत्र में शिविरों को मिलेंगी सभी सुविधाएं, तीन-तीन बार किया जाएगा सत्यापन

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार यहां मेला क्षेत्र में लगने…