Daddy Yankee के सॉन्ग

Daddy Yankee के सॉन्ग की यूट्यूब पर धूम, रजनीकांत के 2.0 फिल्म की छाप दिखी

1031 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रजनीकांत 2.0 फिल्म में रोबोट के किरदार में थे। दर्शकों ने रजनीकांत के चश्मे और हेयरस्टाइल को खूब पसंद किया गया था, लेकिन यूट्यूब पर इस साल के ग्लोबल सबसे ज्यादा देखे गए सॉन्ग की लिस्ट में डैडी यैंकी और स्नो का गाना ‘कोन कल्मा शामिल है। इसमें लीड सिंगर डैडी यैंकी कुछ-कुछ रजनीकांत के स्टाइल में ही नजर आ रहे हैं।

खास बात यह है कि इस वीडियो को यूट्यूब पर लगभग 161 करोड़ बार देखा जा चुका है। ‘कोन कल्मा ‘गाना यूट्यूब पर जबरस्त लोकप्रियता हासिल कर चुका है। दुनिया भर में खूब देखा जा रहा है, जितने मजेदार इसके बोल हैं, उतना ही मजेदार इसका वीडियो भी है।

पुअर्तो रिको के सिंगर डैडी यैंकी का यह सॉन्ग 24 जनवरी, 2019 को रिलीज हुआ था और दुनिया भर में छा गया था। डैडी यैंकी के इस सॉन्ग में रैपर स्नो भी हैं। उन्होंने भी दर्शकों का दिल जीता है। डैडी यैंकी का यह सॉन्ग कई पुरस्कार समारोहों में भी जा चुका है और दुनिया भर में इसका जादू जमकर चला है।

पुअर्तो रिको के सिंगर डैडी यैंकी का जन्म 3 फरवरी 1977 को रियो पैदरस में हुआ था। डैडी यैंकी सिंगर, सॉन्गराइटर, रैपर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। डैडी यैंकी ने 1991 में गायकी शुरू की थी। तब से अभी तक अपने सॉन्ग से जलवा बिखेरते रहते हैं। डैडी यैंकी को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है और अकसर इंटरव्यू में वह इनसे बचते हैं, लेकिन यूट्यूब पर उनके सॉन्ग का जबरदस्त धमाल है।

Related Post

अजित पवार

अभी तक सामुदायिक स्तर पर नहीं हुआ कोरोना वायरस का प्रसार : अजित पवार

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर फैलने का कोई…
एजीआर मामला

एजीआर मामला में भारती एयरटेल ने जमा किए 10,000 करोड़, SC ने ठुकराया वोडाफोन आइडिया का प्रस्ताव 

Posted by - February 17, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि 17 फरवरी को टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज को एजीआर का…
भारत गौरव अलंकरण

नई दिल्ली विधानसभा से निर्भया की मां कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्भया की मां आशा देवी कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली विधानसभा से पार्टी…