सलमान खान

दबंग खान फिल्म ‘राधे’ की एक्शन सीन शूट लॉकडाउन खुलने के बाद करेंगे

922 0

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान लॉकडाउन खुलने के बाद अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे’ के एक्शन सीन की शूटिंग शुरू करेंगे। सलमान खान छुट्टी बिताने पनवेल गए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन की घोषणा से वहीं फंस गये।

जब लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, उस वक्त सलमान अपनी अगले फिल्म ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है और बताया जा रहा है कि लॉकडाउन खुलते हैं वह एक खास सीन की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए सलमान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अनुष्का शर्मा ने ‘दिल धड़कने दो’ के इंट्रो सीन का वीडियो जारी कर किया खुलासा

बताया जा रहा है के फिल्म के कुछ ऐक्शन सीन शूट किए जाने अब भी बाकी हैं और इसीलिए सलमान इस लॉकडाउन के दौरान भी अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रख रहे हैं। सलमान लगातार अपना वजन चेक करते हैं और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। सलमान उतना ही खा रहे हैं जिससे उनकी फिटनेस बरकरार रहे। वह फलों और सब्जियों आदि का खाने में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

फिल्म राधे का कुछ कार चेजिंग सीन फिल्माना अभी बाकी है और कहा जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही इसे शूट किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रभु देवा निर्देशित फिल्म ‘राधे’ इसी ईद पर रिलीज होनी थी। यदि लॉकडाउन खत्म हो भी जाता है तो अब इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Related Post

13 आईपीएस अफसरों का तबादला

योगी सरकार ने चार जिलों के कप्तान सहित 12 आईपीएस अफसरों का किया तबादला

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जौनपुर, अंबेडकरनगर, हरदोई व उन्नाव जिले के पुलिस कप्तानों सहित…
जैकलीन

जीवन में पॉजिटिव की अपेक्षा, दुखी और अवसादग्रस्त रहना बेहद आसान : जैकलीन

Posted by - March 6, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि खुश रहना बहुत मुश्किल है, जबकि दुखी…
लालकृष्ण आडवाणी

अयोध्या के फैसले पर लालकृष्ण आडवाणी ने भगवान का बोला शुक्रिया

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी…

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने पूछा- शादी टूट गई क्या ?

Posted by - August 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी…