CRPF ने 6 ग्रेनेड किए निष्क्रिय, बड़ा हादसा होने से टला

765 0

श्रीनगर के बेमिना इलाके में पुलिस पब्लिक स्कूल बेमिना के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमेंट की बोरी के बीच रखे गए छह ग्रेनेड सीआरपीएफ (CRPF) की रोड ओपनिंग पार्टी ने ढूंढ निकाले।

ग्रेनेड मिलने के तुरंत बाद पहुंचे बम निष्क्रिय दस्ते ने उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। सीआरपीएफ के जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

सोमवार सुबह सीआरपीएफ के जवानों की क्विक एक्शन टीम रोजाना की तरह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त लगा रही थी तभी उन्हें बेमिना में पुलिस पब्लिक स्कूल के सामने राजमार्ग के बीचों-बीच डिवाइडर पर एक सीमेंट की बोरी दिखी।

शक होने पर जब जांच की गई तो उसमें उन्हें छह हैंड ग्रेनेड दिखाई दिए। टीम ने तुरंत राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी और तुरंत सीआरपीएफ की 73 बटालियन के बम निष्क्रिय दस्ते को सूचित किया।

भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ

कुछ ही देर में दस्ते के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने सभी ग्रेनेड अपने कब्जे में लिए और पुलिस की मदद से एक सुरक्षित स्थान पर लेकर उन्हें निष्क्रिय बना दिया। इस घटना के तुरंत बाद क्षेत्र तथा इसके आसपास के इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की संभावना के चलते सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है। इस घटना के कुछ ही घंटों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक बार फिर बहाल कर दिया गया है।

Related Post

cm yogi

विकसित भारत के इंजन के रूप में आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेशः योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विजन 2047 पर 24 घंटे से अधिक चली ऐतिहासिक चर्चा का समापन करते हुए मुख्यमंत्री…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात

Posted by - July 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते…
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव ने गोमतीनगर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारियों की लगाई क्लास

Posted by - September 22, 2023 0
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने गुरुवार की रात करीब नौ बजे हजरतगंज (Hazratganj) और गोमती…