CM Dhami

चमोली में मुख्यमंत्री धामी के राेड शो में उमड़ा जनसैलाब

350 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लगातार लोकसभा के लिए चुनाव की रणनीति को धार में जुटे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने चमोली में बुधवार को बस स्टेशन गोपेश्वर से पुलिस मैदान तक काफिले के साथ रोड शो किया। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो महिला-पुरूष और युवाओं का हुजूम दिखा। सभी भगवामय नजर आए।

चमोली में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बस स्टेशन गोपेश्वर से पुलिस मैदान तक काफिले के साथ रोड शो किया। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देवभूमि उत्तराखंड में फूलों की बरसात हो रही है ताकि चुनाव बाद कमल का फूल फिर से खिले। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया जा रहा है तो वहीं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है। कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कमल खिलाना है।

रोड शो में उमड़े जनसैलाब से गदगद दिखे मुख्यमंत्री (CM Dhami) 

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के रोड शो के दौरान भाजपा के रंग में रंगा जनसैलाब भाजपा के झंडे लहरा कर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा था। भाजपा कार्यकर्ता मोदी-धामी जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। रोड शो में उमड़े सैलाब देखकर मुख्यमंत्री गदगद दिखे। रोड शो में धार्मिक नारे भी गूंजे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की भीड़ और उनका उत्साह को देखते हुए कहा कि सुशासन, सुरक्षा व विकास के साथ हिंदुत्व एजेंडे के सहारे एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा।

धामी (CM Dhami) ने भाजपा के पक्ष में मांगा समर्थन

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने रोड शो कर अपनी और पार्टी की शक्ति का अहसास कराया। मुख्यमंत्री के चमोली में रोड शो के अलावा कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री यहां डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ कई विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को साधने के साथ भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगेंगे।

Related Post

Aakhri Koshish

सख्त नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘आखिरी कोशिश’ रिलीज

Posted by - January 29, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में लागू किए गए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून…
encroachment

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन के एक्शन जारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून: जिला प्रशासन को ग्राम गल्ज्वाड़ी, तहसील देहरादून में अवैध प्लाटिंग एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण (Encroachment) के संबंध में…
CM Vishnudev Sai

पीएम मोदी के भरोसे पर खरे उतरे सीएम विष्णुदेव साय

Posted by - April 25, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…
CM Nayab Singh

उच्च स्तरीय कमेटी करेगी निर्णय, आयाेग की मंजूरी के बाद हाेगी लागू

Posted by - August 17, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की तरह उच्च शिक्षा विभाग के अनुबंधित कर्मचारी, एनएचएम वर्ग…