Dog

क्रूरता कि हदे पार, तीन कुत्तों की गोली मारकर हत्या

675 0

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमे अज्ञात हमलावरों ने चार स्ट्रीट डॉग (Street dog) को गोली मार दी गई। इनमें से तीन की मौत हो गई और चौथा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना जयपुर के बेनाड गांव के हरमदा इलाके की है, इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डॉग्स (Dog) को सुपारी देकर मरवाया गया है। इस घटना के बाद पशु प्रेमी मौके पर एकत्र हो गये और मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एफआईआर दर्ज (FIR Register) कर ली गई है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक बैनाड़ में बुधवार को यह घटना घाटी। आरोप है कि बैनाड़ में एक स्थानीय निवासी ने शूटर के जरिये गोली चलवाकर 3 कुत्तों को मौत के घाट उतरवा दिया। शूटर ने 4 कुत्तों को निशाना बनाया था, इनमें से तीन की मौत हो गई और चौथा घायल है। उसे जयपुर के हेल्प इन सफरिंग में शिफ्ट किया गया है।

एक बदनाम…आश्रम 3 ने तोड़ा ओटीटी रिकॉर्ड, 32 घंटे में मिले 10 करोड़ व्यू

खबर मिलते ही पशु प्रेमियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस से तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही हथियार भी जब्त करने की मांग की है जिससे कुत्तों को गोली मारी गई। पशु क्रूरता के खिलाफ काम कर रही एनिमल एक्टिविस्ट मरियम अबू हैदरी ने बताया कि जयपुर के पास बैनाड़ में उन्हें यह घटना होने की जानकारी मिली थी। कुछ लोगों ने बताया कि स्थानीय निवासी सुआलाल ने शूटर को पैसे देकर बंदूक से गोली चलवाकर इन कुत्तों को मौत के घाट उतरवाया है। तीनों कुत्तों के शव बरामद किये है और इनके शरीर पर गोली के निशान है।

पैगंबर की रक्षा के लिए आतंकियों की ज़रूरत नहीं, अलकायदा को ओवैसी की लताड़

 

 

Related Post

वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,बोले- किसी की लगती है खुराफात

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर पर चुप्पी तोड़ी…
Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से पार्लियामेंट हाउस में की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 5, 2022 0
देहरादून/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit…
CM Yogi

आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव : योगी

Posted by - May 7, 2024 0
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को यहां मिश्रिख में सीतापुर और हरदोई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों…