छपाक

कोर्ट ने ‘छपाक’ फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजा, रिलीज पर रोक लगाने की मांग

758 0

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होने से पहले ही लगातार विवादों में घिरती नजर आ रही है। पहले जहां इस फिल्म के बायकॉट की मांग तेज हो रही थी, वहीं अब इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। कोर्ट ने दाखिल याचिका को लेकर अब छपाक फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा है।

जानें क्या है मामला?

बता दें कि वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। अपर्णा ने दावा किया है कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का सालों तक केस लड़ा, लेकिन उन्हें फिल्म में कोई भी क्रेडिट नहीं दिया गया है। इसके बाद अपर्णा ने याचिका के जरिए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है।

छपाक का है विवादों से पुराना नाता

वहीं इससे पहले इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी विवाद हो चुका है। एक राइटर राकेश भारती ने फिल्म की कहानी को लेकर कॉपी राइट का मामला दर्ज कराया था। राकेश ने दावा किया था कि, उन्होंने एसिड अटैक विक्टिम के जीवन पर ये कहानी लिखी थी। उन्हें इस फिल्म में क्रेडिट दिया जाए,जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि कोई भी व्यक्ति सच्ची घटनाओं से प्रेरित किसी कहानी पर कॉपी राइट का दावा नहीं कर सकता है।

Related Post

Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…

असरानी और शगुफ्ता अली से बहुत कुछ सीखा बोली नेहा सल्होत्रा और सनम जीया

Posted by - July 19, 2019 0
अभिनेत्री नेहा सल्होत्रा और सनम जीया का कहना है कि उन्हें ‘शादी के पतासे” फिल्म के दोरान दिग्गज अभिनेता असरानी…

‘सेलिब्रिटी की मौत बस एक तमाशा’, अनुष्का शर्मा ने शेयर की जाकिर खान की पोस्ट

Posted by - September 4, 2021 0
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से आहत हुई हैं, पर सिद्धार्थ की मौत के बाद उनपर चली…
priyanka chopda

देखिए सोशल मीडिया पर शेयर की प्रियंका चोपड़ा ने इस अंदाज में यह फोटो

Posted by - August 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड से एक्टिंग करियर शुरू कर हॉलीवुड पहुंच चुकीं प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर…