CM Vishnu Dev Sai

करप्शन और कांग्रेस, यह पर्यायवाची शब्द जैसे : मुख्यमंत्री साय

209 0

रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसी ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने शुक्रवार काे सोशल मीडिया में पोस्ट कर कांग्रेस और करप्शन को पर्यायवाची बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि करप्शन और कांग्रेस, यह पर्यायवाची शब्द जैसे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में भी जिस तरह के संस्थागत घोटाले और धोखाधड़ी किए गए, उसका सच जनता के सामने आ चुका है। मामले में ईडी द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जाना, घोटाले में पूरी तरह से उसकी संलिप्तता को दर्शाता है।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में जांच एजेंसियों के काम में बाधा डालने की कोशिश या इसके विरुद्ध सड़क पर आना यह साबित करता है कि कोर्ट में इनके पास अपनी सफाई में कहने को कुछ नहीं है। कांग्रेस को यह पता है कि आरोपिताें के विरुद्ध साक्ष्य पुख्ता हैं।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि अब गांधी परिवार को यह मान लेना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। ऐसे मामलों में बचाव की कोशिश कोर्ट में करना चाहिये, न कि सड़क पर. वैसे भी सबको यह पता है कि नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार फिलहाल अभी भी जमानत पर है। उन्हें कानूनी उपचार का सहारा लेना चाहिये। अनावश्यक प्रोपेगेंडा करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

Related Post

जमीन बचाने के लिए इलाज तो करना पड़ेगा, ट्रैक्टर तैयार रखो- केंद्र की चुप्पी पर किसानों से बोले टिकैत

Posted by - June 21, 2021 0
कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार…
Actor Paresh Rawal met CM Dhami

अभिनेता परेश रावल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, बोले-शूटिंग के लिए राज्य का हर डेस्टिनेशन उपयुक्त

Posted by - October 14, 2024 0
देहरादून। फिल्म अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
CM Vishnudev Sai

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल

Posted by - March 2, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन…
CM Dhami

सीएम धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए पीएम आभार व्यक्त किया

Posted by - June 12, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)…