कोरोनावायरस का संकट

कोरोनावायरस का संकट : फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज तिथि टली

925 0

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘संदीप और पिंकी फरार’ इन दिनों से सुर्खियों में है। हाल में फिल्म की रिलीज डेट की घोषित हुई थी। अब कोरोनो वायरस के कारण ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

COVID-19 के प्रकोप को देखते हुए संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज को स्थगित करने का फैसला 

फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। ‘संदीप और पिंकी फरार’ को पिछले साल मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन कई कारण से फिल्म में देरी हुई और निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट 20 मार्च तय की है। हालांकि कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण अब फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ‘संदीप और पिंकी फरार’ दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म है। यशराज फिल्म्स ने ट्वीट किया कि देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप को देखते हुए हमने दिबाकर बनर्जी की ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है। इस समय सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का अत्यधिक महत्व है।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज डेट टलने की जानकारी दी

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज डेट टलने की जानकारी दी है। पिछले दिनों फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में परिणीति संदीप कौर और अर्जुन कपूर पिंकी दहिया के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी एक हरियाणवी पुलिस अफसर पिंकी और कॉरपोरेट इंडस्ट्री में काम करने वाली संदीप की जिंदगी पर आधारित है।

कोरोना वायरस के कारण अमिताभ बच्चन प्रशंसकों से मुलाकात की रद्द

हाल में शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग रोक दी गई

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की साथ में यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘इश्कजादे’ और ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम कर चुके हैं। कोरोना वायरस से पूरा देश प्रभावित हो चुका है। बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। हाल में शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग रोक दी गई है।

इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट भी टल चुकी है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। वहीं कई फिल्मों की रिलीज डेट और शूटिंग रोक दी गई है। कोरोना वायरस के मद्देनजर कई राज्य सरकारों ने सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया है।

Related Post

ज़ील 2020

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग : ‘ज़ील 2020’ में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये

Posted by - February 13, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित IILM एकेडमी  ऑफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 13वें वार्षिकोेत्सव  ‘ज़ील 2020’ के दूसरे दिन विभिन्न…

आशीष शेलार और टिकटॉक स्क्वाडने बांद्रा में समीर सलमानीका सैलून लॉन्च किया

Posted by - February 12, 2020 0
स्टाइलिस्ट समीर सलमानी के सैलून को आशीष शेलार और टिकटॉक स्क्वाड, विहान, योगेश और स्वातिशर्मा से सराहना मिली। समीर सलमानी…
CM Yogi reached his childhood school

अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा

Posted by - February 8, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के…

‘डार्क सर्किल’ से आप भी हैं परेशान, इस नुस्खे से करेंगे समस्या का समाधान

Posted by - July 29, 2019 0
 लखनऊ डेस्क। डार्क सर्किल आपकी खूबसूरती का निखार छीन लेते हैं। आंखों के नीचे होने वाले काले धब्बे की वजह…