कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : 18वां वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित

1051 0

नई दिल्ली। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसकी घोषणा आयोजकों ने शुक्रवार को की। बता दें ​कि 1 से 5 अप्रैल तक होने वाले इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस को स्थगित कर दिया गया है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने ट्वीट किया-’18वां वार्षिक #इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित है।

कोरोना वायरस को लेकर आईएफएफएलए  1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला

इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ निर्देशक इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप को करना था। आईएफएफएलए बोर्ड की अध्यक्ष क्रिस्टीना मरौदा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर आईएफएफएलए ने इस साल 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया है। ऐसा कर कोरोना वायरस महामारी के प्रसार से निपटने के लिए एक सक्रिय कदम उठाते हुए हम प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों व महोत्सवों, सीडीसी और लॉस एंजेलिस काउंटी सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के सुझावों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

सुधा मूर्ति ने कर्नाटक सरकार को बताया कोरोनावायरस से लड़ने का ये उपाय

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दसवें बीजिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया

बयान में आगे कहा गया कि हमारे मेहमानों, सहयोगियों और कर्मचारियों की भलाई सर्वोपरी है। हम इस साल के अंत में त्योहार को फिर से शुरू करने के लिए स्थिति को बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दसवें बीजिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीजेआईएफएफ) को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। बीजेआईएफएफ का आयोजन 19 से 26 अप्रैल तक होना था।

Related Post

61 साल की उम्र में मशहूर सिनेमेटोग्राफऱ एमजे राधाकृष्णन का निधन

Posted by - July 13, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर एमजे राधाकृष्णन का हाल ही में 61 साल की उम्र में निधन हो गया। एमजे राधाकृष्णन…
taapsee pannu

नेपोटिज्म पर तापसी का बड़ा बयान, बोलीं- स्टार किड्स की वजह से कई फिल्में हाथों से निकलीं

Posted by - July 5, 2020 0
मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर…

जाह्नवी कपूर ने रैट्रो लुक में शेयर की तस्वीरें, मनीष मल्होत्रा ने दिया ये रिएक्शन

Posted by - October 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड में फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव…
Riya Chakraborty for seven consecutive hours

रिया ने घर के बाहर जमा मीडियाकर्मियों की भीड़ से बताया खुद को खतरा, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा

Posted by - August 27, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अपनी जान को खतरा बताया है। रिया…