Priyanka

कांग्रेस में कोरोना की शुरू लहर, सोनिया के बाद प्रियंका पॉज़िटिव

698 0

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी कोरोना (Corona)का चपेट में आ गई हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

उन्होंने मुलाकात करने वालों को सलाह दी है कि वे भी सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करें। इससे पहले 1 जून को सोनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे इसी दिन सेवादल के कार्यक्रम गौरव यात्रा में शामिल हुई थीं।

कोरोना की शिकार हुई सोनिया गांधी, पॉजिटिव आई टेस्ट रिपोर्ट

प्रियंका गांधी कल ही लखनऊ से दिल्ली लौटी थीं। वो दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

शुक्रवार को करें श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ, दूर हो जाएगा आर्थिक संकट

Related Post

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक में अयोध्या मामले में आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बाबरी एक्शन कमेटी अगले कदम पर…
Bihar Panchayati Raj Minister

बिहार: पंचायती राज मंत्री ने अपने बर्ताव के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांगी माफी

Posted by - March 17, 2021 0
पटना। बिहार विधानसभा में पंचायती राज मंत्री (Bihar Panchayati Raj Minister) सम्राट चौधरी (Samrat Choudhry) ने अपने बर्ताव के लिए…