कोरोना वारियर्स 

कोरोना वारियर्स  महिला पुलिस शारदा तिवारी के नेक काम की गूंज सात समंदर पार पहुंची

1205 0

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर एक महिला पुलिस आरक्षक की उत्कृष्ट समाज सेवा से अभिभूत होकर अमेरिका में बसे उसके रिश्ते में भाई ने अपनी तरफ से मदद की राशि भेजकर उसका हौंसला बढ़ाया है। इस कार्य को निरंतरता से करते रहने के लिए अपनी तरफ से सहायता राशि भी भेजी है।

हरदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ महिला आरक्षक शारदा तिवारी कोरोना संक्रमण काल में अपनी सरकारी ड्यूटी भी निभा रहीं हैं। वहीं हरदा जिले से गुजर कर जाने वाले श्रमिकों की सेवा में अपने को पूरी तरह मानों समर्पित कर उनके लिए भोजन पानी व अन्य राहत सामग्री प्रदान करने में जुटी हैं। महिला आरक्षक शारदा के इन परोपकारी कार्यों की खबरें अखबारों में आने के बाद जब ये वायरल हुईं तो अमेरिका में बसे उनके रिश्ते में लगने वाले भाई हेमंत तिवारी तक पहुंच गई।

बिस्तर पर लेटकर करें ये तीन एक्सरसाइज, शरीर का दर्द होगा छूमंतर

कोरोना की त्रासदी झेल रहे अमेरिका में बसे भाई को अपनी इस बहन पर न सिर्फ गर्व हुआ बल्कि उसने अमेरिका में बसे अपने परिचितों तक भी ये खबरें पहुंचाई । साथ ही महिला आरक्षक शारदा से बात कर उनकी प्रशंसा की। भाई ने कहा कि आपके इस नेक और सराहनीय कार्य में मैं भी अपनी तरफ से कुछ मदद करना चाहता हूं।

महिला आरक्षक शारदा ने बताया कि जब से लॉकडाउन 3.0 प्रारंभ हुआ था तब से उसके समाप्ति तक यानि 3 मई से 17 मई तक मजदूरों के लिये हमसे जो बना पड़ा हम कर रहे थे। हमारे मामाजी के लड़के हेमंत तिवारी ने यूएसए में सोशल मीडिया के माध्यम से देखा तो हमारे कार्य को सराहा और हमसे बात करते हुये कहा कि इस कार्य को आगे भी सुचारू रूप से चलने दीजिएगा। तुम्हारी मजदूरों के प्रति सेवा और समर्पण देखकर मन प्रफुल्लित हुआ है और मेरे मन में भी सेवा का भाव जागृत हुआ है। मैं तुम्हें यहीं से तुम्हारे अकाउंट में कुछ रूपये ट्रांसफर कर रहा हूं ।

शारदा तिवारी ने बताया कि भाई ने 20 हजार की राशि मेरे खाते में भेजी है। मुझे कहा कि इस नेक कार्य को निरंतर चलने दो मैं हमेशा मदद के लिये तत्पर रहूंगा।

Related Post

हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में झामुमो की सरकार बनी, तो महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

Posted by - November 18, 2019 0
बुंडू । झारखंड में  झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनीं तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। यह बातें झामुमो…
CM Dhami

जयडे हैकेट ने मुख्यमंत्री से की भेंट, उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - April 25, 2025 0
देहारादून। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्था ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री…
प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास ने दिया डोनेशन

यूनिसेफ और पीएम केयर्स फंड में प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास ने दिया डोनेशन

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने कोराेनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान…