आठ माह की गर्भवती एएनएम

कोरोना योद्धा : आठ माह की गर्भवती एएनएम नेशनल हाइवे पर शिद्दत से निभा रही फर्ज

1366 0

पीलीभीत। कोरोना के खिलाफ जंग में देश व प्रदेश के सभी नागरिक सभी जी-जान से जुटे हैं। चाहे वह पुलिसकर्मी हों या स्वास्थ्य कर्मी, सभी अपने व्यक्तिगत परेशानियों को इस समय दर किनार कर दिया है। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने और लोगों तक सहायता पहुंचाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला पीलीभीत में सामने आया है।

नेशनल हाईवे पर लगातार बाहर से आ रहे पैदल यात्रियों की जांच करने में जुटी हुई हैं

यहां आठ महीने की गर्भवती स्वास्थ्य विभाग की एएनएम अपना फर्ज निभा रही है। तमाम दिक्कतों के बावजूद वह कहती है कि जो जिम्मेदारी है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। बता दें कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा चौराहे पर तैनात एएनएम प्रीति 8 महीने से गर्भवती हैं। वह नेशनल हाईवे पर लगातार बाहर से आ रहे पैदल यात्रियों की जांच करने में जुटी हुई हैं। इस अवस्था में काम को लेकर प्रीति कहती हैं कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी शिद्दत से निभा रही हैं।

लॉकडाउन से परेशान ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ ने की ये डिमांड, देखें वीडियो

प्रीति ने बताया कि हां  विभाग को दी है जानकारी

क्या विभाग को इसकी जानकारी है? इस पर प्रीति ने बताया कि हां जानकारी है। डॉक्टर ने कहा कि चार दिन और ड्यूटी कर लो, उसके बाद दूसरी एएनएम की तैनाती हो जाएगी, लेकिन प्रीति साथ ही कहती हैं कि उन्हें शिकायत किसी से नहीं है। हाईवे पर धूप में प्रीति अपनी एक साथी के साथ तमाम लोगों को लगातार चेक कर रही हैं।

Related Post

तुम्हें आजादी चाहिए ये लो...

सीएए के खिलाफ मार्च : जामिया में गोली चलाने वाला आरोपी बोला- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो…

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। जामिया के छात्रों ने गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून…
NDMA took information about the rescue

एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू की जानकारी ली

Posted by - August 8, 2025 0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) , गृह मंत्रालय भारत सरकार के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव राजेंद्र सिंह ने लगातार…
डीआरडीओ चीफ

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल निर्यात करने लिए तैयार: डीआरडीओ चीफ

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। डीआरडीओ चीफ जी सतेश रेड्डी ने कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उन सबसे छोटे उत्पादों में से…
Coin museum

सैफाबाद टकसाल में सिक्का संग्रहालय का उद्घाटन, 13 जून तक फ्री एंट्री

Posted by - June 8, 2022 0
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) के सैफाबाद (Saifabad) के मिंट कंपाउंड में लकड़िकापुल में टकसाल में सिक्का संग्रहालय…